फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पीट-पीट कर की हत्या, युवक के प्राइवेट में फसाई झाडू, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त

पीट-पीट कर की हत्या, युवक के प्राइवेट में फसाई झाडू, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त

Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीट-पीट कर की हत्या, युवक के प्राइवेट में फसाई झाडू, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
पीट-पीट कर की हत्या, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली झाड़ू, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
विज्ञापन


पानीपत। वधावा राम कॉलोनी स्थित भोला चौक पर एक युवक की हत्या कर शव को एक खाली प्लॉट में रेत पर शव को फेंक दिया गया। युवक को बुरी तरह से पीटा गया है। शव को लावारिस हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल नंबर पर दी। सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव की शिनाख्त के लिए मौके पर प्रयास किए। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शिनाख्त हेतु शव गृह में रखवा दिया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि युवक के साथ काफी दरिंदगी की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट में झाड़ू डाली गई है।

वार्ड 5 पार्षद अनिल बजाज निवासी वधावा राम कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे उन्हें सूचना मिली थी कि एक प्लॉट में शव पड़ा हुआ है। जिस सूचना पर पार्षद मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होंने देखा कि एक युवक का शव खाली प्लॉट में पड़ा है। जिसका मुंह रेत के अंदर दबा हुआ है। जोकि नग्न अवस्था में था। इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट में झाड़ू भी डाली गई है। उसकी हालत देख कर प्रतीत हो रहा था कि किसी हत्यारे ने युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को लावारिस हालत में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed