फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पति की मौत के बाद लड़की को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने वंश ना चलने और अब उनके किस कोम की है का ताना मार बहू को घर से निकाला

पति की मौत के बाद लड़की को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने वंश ना चलने और अब उनके किस कोम की है का ताना मार बहू को घर से निकाला

Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पति की मौत के बाद लड़की को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने वंश ना चलने और अब उनके किस कोम की है का ताना मार बहू को घर से निकाला
बेटे की मौत के बाद पोते की चाहत में बहू की भतीजे से करवा दी शादी, बेटी पैदा हुई तो घर से निकाला
विज्ञापन

मामला जींद के गांव शिलाखेड़ी का, यहां जोशी गांव में रहती है पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। अपने बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का गर्भ चेक करवाया तो पता चला कि लड़का है। पोते क ी चाहत में उसने बहू की शादी रिश्तेदारी में भतीजे के साथ करवा दी। इसके बाद जब बहू ने बेटी को जन्म दिया तो उसे ताना देकर और वंश न चलने की बात कहकर घर से निकाल दिया। मायके आकर महिला ने ससुर रामेहर, सास मेवा, ननद अन्नू व पुजा के खिलाफ दहेज लाने के लिए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।
मामला जींद के गांव शिलाखेड़ी का है। जोशी गांव निवासी पीड़ित मंजू की शादी जुलाई वर्ष 2013 में शिलाखेड़ी जींद वासी ब्रिजेश के साथ हुई थी। मंजू के गर्भ में बच्चा पल रहा था। इसी दौरान पति ब्रिजेश की मौत हो गई। सास व ससुर ने मंजू का मेडिकल चेकअप करवाया। पता चला कि गर्भ में लड़का है। सास ने मंजू को सलाह दी कि उसके गर्भ में लड़का है। उनका भी वंश चल जाएगा। इसलिए वह अपने भतीजे को गोद लेकर उसकी शादी उससे करवा देंगे। ऐसा करने से उसका भी घर बस जाएगा और उनका भी वंश चल जाएगा। मंजू ने हां करने के बाद सास ने अपने भतीजे सोनू को गोद लेकर उसके साथ मंजू की शादी करवा दी। इसके बाद मंजू ने लड़की को जन्म दिया तो सास ससुर व ननदों की नाराजगी का ठिकाना नहीं रहा और उनका वंश न चलने और अब वह उनके काम की न होने का ताना मारते हुए परेशान करने लगा।
विज्ञापन

दूसरे पति सोनू को भी गालियां देते हुए घर छोड़कर चले जाने के लिए परेशान किया जाने लगा। मंजू ने आरोप लगाया कि उसकी ननद उसके साथ मारपीट करती है और ससुर भी उस पर बुरी नजर रखता है और गालियां देकर मारपीट करता है। आए रोज की घर से निकाल देने की परेशानी के चलते किसी तरह मंजू ने अपने मायके जोशी गांव आकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इस पर मतलौडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed