{"_id":"5adcd8be4f1c1b64098b5f0e","slug":"51524422846-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पडा मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पडा मिला लापता युवक का शव
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला लापता युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, इसराना।
गांव बलाना के पास खेत से सुनील निवासी गांव फरीदपुर का शव रविवार की सुबह पड़ा मिला। वहीं खेत के पास ही सड़क पर सुनील की बाइक पड़ी मिली। परिजनों ने जहां सुनील की मौत पर संदेह जताया है। जबकि थाना सदर पुलिस का दावा है कि सुनील की मौत सड़क हादसे में हुई है। सुनील की मौत कैसे हुई है इसकी सही जानकारी लेने के लिए थाना सदर पुलिस ने रविवार की देर शाम सुनील के शव का पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला कि सुनील गांव खोतपुरा में एक किसान के घर पर ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य करता था। शनिवार को सुनील ड्यूटी पर गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। इधर, गांव बलाना के पास खेत में सुनील का शव पडे़ होने की जानकारी मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में सुनील के शव की शिनाख्त होने पर घटना की सूचना उसके परिजनों को देकर घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने परिजनों पर शव की शिनाख्त सुनील के रूप में करवाई। पुलिस ने सुनील के शव का पंचनामा भर उसकी मौत के सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। इधर, सुनील के परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताया है। सुनील के शरीर पर सिर्फ गले पर निशान मिले है। जबकि सुनील के शव व सड़क पर बरामद हुई बाइक के बीच काफी दूरी है। इसके चलते सुनील की मौत को लेकर संदेह पैदा हो गया है। थाना सदर के एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि सुनील की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टि सुनील की मौत सड़क हादसा के कारण हुई लग रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुनील की मौत के मामले में उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सेंटर बना कर इस मामले की जांच करेगी, यदि सुनील की मौत की अन्य कोई वजह हुई तो पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी।