{"_id":"5aeb55474f1c1b86098b80e5","slug":"41525372231-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ गायब हुई तीसरी बेटी शालू का शव सरगथल नहर में मिला।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के साथ गायब हुई तीसरी बेटी शालू का शव सरगथल नहर में मिला।
Updated Fri, 04 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पिता के साथ गायब हुई तीसरी बेटी शालू का शव सरगथल नहर में मिला
तीन बेटियों को साथ लेकर पिता के दिल्ली पैरलेल नहर में कूदने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना।
आठ दिन पूर्व इसराना से गायब हुए पिता व तीन बेटियों में से पिता व दो बेटियों का शव मिलने के बाद अब बड़ी बेटी शालू का शव भी पुलिस ने वीरवार को सोनीपत जिले के सरगथल के पास नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने नहर से शव को बरामद कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सोनीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले 28 अप्रैल को शिखा का शव सिटावली सोनीपत व दूसरी बेटी नायरा का शव रटोली शिवाजी कालोनी रोहतक के पास नहर से पुलिस बरामद कर चुकी है। बाद में पिता नरेंद्र का शव भी नहर से बरामद हो चुका है।
बता दें कि 26 अप्रैल की शाम इसराना वासी नरेंद्र अपनी तीन बेटियों शालू, शिखा व नायरा के साथ अचानक गायब हो गया था। लापता नरेंद्र के भाई सतीश ने बताया था कि उसका भाई नरेंद्र टीबी की बीमारी से परेशान चल रहा था। गायब होने के बाद नरेंद्र ने उसे फोन पर अपनी बीमारी से परेशानी की बात कह कर बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा रहा है। गायब होने पर पुलिस से नरेंद्र की पत्नी सीमा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। नहर में छलांग लगाने की आशंका के चलते पुलिस व परिजन चारों बाप बेटियों को नहर में तलाश कर रही थी। नहर में गोता खोरों की मदद से की जा रही खोजबीन के दौरान पुलिस ने 28 अप्रैल को तीन बेटियों में से दो बेटियों में से एक बेटी शिखा का शव सिटावली सोनीपत व दूसरी बेटी नायरा का शव रटोली शिवाजी कालोनी रोहतक के पास नहर से बरामद करने में सफलता मिली थी। बाद में नरेंद्र का शव भी नहर से बरामद किया जा चुका है। तीसरी बेटी शालू की तलाश के लिए लगातार गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला जा रहा था। शालू का शव वीरवार को सोनीपत जिले के सरगथल के पास नहर से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी कमलजीत का कहना है कि इसराना से पिता व दो बहनों के साथ गायब हुई तीसरी बेटी शालू का भी शव सरगथल नहर से बरामद किया है। शव का सोनीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।