फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला चोर ने शादी समारोह में घुसकर लड़की की मां का डेढ़ लाख से भरा पर्स किया चोरी

महिला चोर ने शादी समारोह में घुसकर लड़की की मां का डेढ़ लाख से भरा पर्स किया चोरी

Fri, 30 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिला चोर ने शादी समारोह में घुसकर लड़की की मां का डेढ़ लाख से भरा पर्स किया चोरी
महिला चोर ने शादी समारोह में घुसकर लड़की की मां का डेढ़ लाख से भरा पर्स किया चोरी
विज्ञापन

-महिला चोर शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंची थी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
गांव महराणा के पास स्थित जय लक्ष्मी गार्डन से एक महिला चोर ने शादी समारोह में मेहमान बनकर लड़की की मां का डेढ़ लाख रुपए से भरा पर्स चोरी कर लिया। चोरी की भनक लगते ही समारोह में हड़कंप मच गया। चोर को हर जगह ढूंढा गया मगर उसका कहीं भेद नहीं लगा। महिला ने इसकी शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस में दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर में महिला चोर सक्रिय हो रही है। इन दिनों में कई महिला चोर चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुकी है। बुधवार रात को महराणा स्थित जय लक्ष्मी गार्डन में आठ मरला निवासी राज बाला पत्नी दलबीर की बेटी पूजा की शादी थी। पूजा की शादी में सारा परिवार गार्डन में गया हुआ था। राज बाला अपने रिश्तेदारों के साथ गार्डन में पूजा के रूम में थी। रात करीबन साढ़े 11 बजे एक महिला शादी समारोह में घुस आई और खुद को बारातियों के साथ होने की बात कहकर राजबाला के पास बैठ गई। मौका लगते ही उसने राज बाला का पर्स चोरी कर लिया और समारोह से भाग गई पर्स में डेढ़ लाख रुपए नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed