फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बरसत रोड पर दो फैक्ट्रियों में चोरी

बरसत रोड पर दो फैक्ट्रियों में चोरी

Mon, 07 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरसत रोड पर दो फैक्ट्रियों में चोरी
बरसत रोड पर दो फैक्ट्रियों में चोरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरी की वारदातों से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। बीती रात भी चोर नूरवाला स्थित दो फैक्ट्रियों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात पड़ोसियों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एक ही रात दो फैक्ट्रियों में चोरी का पता लगने पर थाना किला पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
नूरवाला निवासी राजेश खन्ना ने बताया कि उसकी नूरवाला में गीतिका इंटरनेशनल के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में ग्लब्स बनते हैं। शनिवार रात को वह फैक्ट्री बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह फैक्ट्री में पहुंचा तो देखा कि खिड़की की जाली टूटी हुई है। वह फैक्ट्री में पहुंचा तो देखा कि चोर खिड़की की जाती तोड़ अंदर दाखिल हुए और 15 हजार रुपये नकद, एक एलईडी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


ग्रिल तोड़ घुसे चोर
चोरी की दूसरी वारदात नूरवाला स्थित नवकार होम फर्निचर में घटित हुई। फैक्ट्री मालिक सेक्टर 13/17 निवासी आदेश जैन ने बताया कि शनिवार रात को वह अपनी फैक्ट्री बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह फैक्ट्री पहुंचा तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। चोर ग्रिल तोड़कर फैक्ट्री से 4700 रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
नूरवाला में एक साथ दो फैक्ट्रियों में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि रात करीब एक बजकर तीन मिनट पर चार नकाबपोश बदमाश गीतिका इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास पहुंचते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद यही बदमाश 1:45 बजे नवकार होम फर्निचर के पास नजर आते हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


नूरवाला स्थित दो फैक्ट्रियों में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए फैक्ट्री मालिकों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed