फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   22 year old boy commits suicide in Panipat Of Haryana

पानीपत: समालखा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक ने दी जान, युवती की ब्लैकमेलिंग से था परेशान

Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में 22 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक ने एक युवती पर परेशान करने का आरोप लगाया है। अब मृतक के पिता ने पुलिस से कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी युवती पर कार्रवाई की अपील की। 

विज्ञापन
22 year old boy commits suicide in Panipat Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने बस अड्डे स्थित एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अस्पताल में छात्र ने पिता को बताया कि एक लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इतना कहते हुए उसने दम तोड़ दिया। लड़की क्यों ब्लैकमेल कर रही थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जौरासी रोड स्थित आदर्श नगर निवासी रामकरण ने बताया कि उसके पास पांच बच्चों में से राहुल (22) ने बीसीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। पुराने बस अड्डे के पास मॉल में स्थित एक कोचिंग सेंटर से वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उसके बेटे ने घर की तीसरी मंजिल पर जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। भतीजे ने उसे आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया और उन्हें सूचना दी। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर उसका उपचार कर रहे थे। इस दौरान बेटे ने उन्हें सिर्फ इतना बताया कि एक लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इतना कहते ही बेटे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट

पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बेटे की कॉल डिटेल की जांच कर आरोपी लड़की का पता लगाकर कार्रवाई की जाए। थाना समालखा एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed