{"_id":"5ad0ffe24f1c1b60098b45d4","slug":"21523646434-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
फोटो 38
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने बाइक स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपी इस बाइक को यूपी में बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीआईए 3 ने सागर उर्फ पंजाबी निवासी हड़ताड़ी, सोलजर निवासी मतरोल्ली निवासी पानीपत व आबिद निवासी खेल मोहल्ला कांधला यूपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-थ्री प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को उनकी टीम गुप्त सूचना पर सब्जी मंडी के पास पहुंची थी। टीम ने मौके पर दंबिस देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया। तीनों ने गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने 5 मार्च को गोहाना रोड पुल के पास एक युवक से बाइक स्नेचिंग की थी। तीनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी आबिद से चोरी की एक अन्य बाइक बरामद करने के लिए आबिद का दोबारा से पुलिस रिमांड लिया जाएगा ।