फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -कुछ लोगों ने सोमवार रात को दिया वारदात को अंजाम

-कुछ लोगों ने सोमवार रात को दिया वारदात को अंजाम

Tue, 27 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
-कुछ लोगों ने सोमवार रात को दिया वारदात को अंजाम
समालखा। समालखा में नपा चेयरमैन की तख्ता पलट को लेकर चल रही खींचतान के बीच वार्ड-16 पार्षद का साइन बोर्ड फूंक दिया। कुछ लोगों ने यहां पर जमकर हंगामा भी किया। पुलिस व दमकल विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने नगरपालिका के वार्ड-16 पार्षद विजेंद्र पाल गौतम के घर के नजदीक लगा साइन बोर्ड कुछ लोगों ने फूंक दिया। उक्त लोगों बोर्ड के नजदीक ही कुछ देर हंगामा कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही समालखा चौकी पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। पार्षद विजेंद्र पाल गौतम ने इस घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की है। विदित है कि नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल को हटाने को लेकर 17 में से 15 पार्षद एकजुट हैं। इन असंतुष्ट पार्षदों ने पिछले सप्ताह समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली से मिलकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। पार्षदों ने 22 जून को डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे से मिलकर नपा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास की बैठक बुलाने की मांग की थी। इन सबको लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed