{"_id":"5a83346d4f1c1ba5268b9efb","slug":"201518548077-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति से बचाकर सहेली के पास रखे थे जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति से बचाकर सहेली के पास रखे थे जेवरात चोरी
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी पति से बचाकर सहेली के पास रखे थे जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
इंद्रा कॉलोनी में एक महिला ने अपने सारे जेवरात अपनी सहेली के घर रखे हुए थे, ताकि उसका शराबी पति उन्हें बेच न दे। लेकिन उसके सहेली के घर में चोरी हो गई और चोर वे सारे जेवरात ले गए। पीड़ित महिला ने दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी मीना ने बताया कि उसका पति शराबी है। इसलिए उसने अपना सोने का मंगलसूत्र, चेन, पांच अंगूठी, एक जोड़ी बालियां और नोज पिन और चांदी की ओक जोड़ी पायल, बैंक की पास बुक व राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात सुरक्षा के लिए अपनी सहेली गीता के पास रखे थे। वह भी किराए के मकान में रहती है। उसकी सहेली ने बताया कि उसके घर चोरी हो गई और उसके गहने भी चोरी हो गए।