{"_id":"5951564f4f1c1b427d8b463d","slug":"201498502735-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने रंजिशन हत्या कर शव गली में फेंका, भांजी की शादी में आज लेकर जाना था भात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने रंजिशन हत्या कर शव गली में फेंका, भांजी की शादी में आज लेकर जाना था भात
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। किला थाना के अंतर्गत महादेव कॉलोनी में अशोक विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर दी। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप उसके दो दोस्तों पर लगाया है। आरोप है कि दोनों ने पिछले दिनों कहासुनी के चलते हत्या की है। व्यक्ति की मौत के बाद भांजी की शादी में भी विघ्न पड़ गया। सिविल अस्पताल से डॉक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया है। किला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महादेव कॉलोनी स्थित खुर्दे के पास सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव मिला। किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त प्रदीप (40) निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अशोक विहार कॉलोनी निवासी देवी ने बताया कि उसका पति प्रदीप मजदूरी करता था। उसकी भांजी की मंगलवार को शादी है। प्रदीप को सुबह भात लेकर जाना था। उसका पति प्रदीप सोमवार सुबह किसी काम से गया था। उन्हें दोपहर में उनकी मौत की सूचना मिली। देवी ने प्रदीप के दोस्त बंटी और सोनू पर हत्या का आरोप लगाया। दावा किया कि बंटी और सोनू के साथ पिछले दिनों किसी बात पर प्रदीप की कहासुनी हो गई थी। उन दोनों ने उसके पति को सोमवार सुबह धोखे से बुलाया और हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों की मांग पर बंटी व सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डॉक्टरों से कई बिंदुओं पर मेडिकल रिपोर्ट मांगी। इसके बाद डॉक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया। किला थाना पुलिस ने शव को पीजीआई रोहतक में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि प्रदीप के पास एक लड़का और एक लड़की है। लड़की काजल शादीशुदा है, जबकि लड़का सौरभ अविवाहित है।
महादेव कॉलोनी स्थित एक खुर्दे के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिजनों ने बंटी व सोनू पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल से शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया है। पुलिस मंगलवार को पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना, पानीपत।