{"_id":"5b0eefac4f1c1b9e6e8b56b2","slug":"181527705516-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले जिस ट्रक क्लीनर का सिटी थाने में शव मिला था उसी ट्रक के चालक ने जेल में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले जिस ट्रक क्लीनर का सिटी थाने में शव मिला था उसी ट्रक के चालक ने जेल में फंदा लगाकर दी जान
Updated Thu, 31 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले जिस ट्रक क्लीनर का सिटी थाने में शव मिला था उसी ट्रक के चालक ने जेल में फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
तहसील कैंप के पास पकड़े गए चुरापोस्ट के आरोपी ने करनाल जिला जेल के अस्पताल में अपने ही पटके से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इससे तीन दिन पहले इसी ट्रक के क्लीनर का शव भी सिटी थाने में ट्रक में संदिग्ध अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि जिला जेल के कर्मियों की लापरवाही के कारण ही बदोवाल थाना रगंड नगल तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी 57 वर्षीय अव्तार सिंह ने सुसाइड किया है। सदर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।सदर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 25 मई को पानीपत सिटी थाना पुलिस ने अव्तार सिंह को 4.790 किलोग्राम चुरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। अव्तार सिंह ट्रक चालक है वह ट्रक डेरा बसी खाली कर पानीपत आ रहा था। 28 मई को आरोपी अव्तार सिंह करनाल जिला जेल में शिफ्ट किया गया। वहां नशा ना मिलने से उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे उपचार के लिए जिला जेल के ही अस्पताल में दाखिल किया गया। 29 मई की रात करीब 8 बजे आरोपी अव्तार ने अस्पताल के बरामदे में लगे रोशनदान की लोहे की ग्रिल से सिर पर बांधने वाले पटके से फंदा लगाकर जान दे दी।
पानीपत में ही दो दिन पहले हुई है अव्तार के दोस्त की मौत
अव्तार के भतीजे गुरपिंदर सिंह ने बताया कि उसके चाचा अव्तार सिंह की शादी नहीं हुई थी। ट्रक पर उनके साथ उसका दोस्त पंजाब निवासी नरेंद्र भी था। पानीपत पुलिस ने अवतार को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन नरेंद्र ट्रक पर ही था। उसकी भी दो दिन पहले ट्रक में ही डेड बॉडी मिली थी और ट्रक पानीपत सिटी थाना के सामने खड़ा हुआ था।
.
वर्जन
आरोपी अव्तार सिंह 28 मई को जिले में आया था। वह नशे का आदी था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल परिसर में ही अस्पताल ले जाया गया तो वहां वह पेशाब करने के बहाने शौचालय की ओर गया था। तो वहां बरामदे में उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। जेल कर्मियों को बंदियों व कैदियों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
शेर सिंह, एसपी, जिला जेल, करनाल।