फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जागरण पार्टी में करता था नाचने का काम

जागरण पार्टी में करता था नाचने का काम

Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जागरण  पार्टी में करता था नाचने का काम
युवक का गुप्तांग काटा, दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जिले के गांव महमदपुर में एक युवक का यूपी में ले जाकर गुप्तांग काट दिया गया। वह जागरण पार्टी में नाचता था। आरोप है कि आरोपी उसको एक्सीडेंट में गुप्तांग पर लगी चोट का इलाज कराने के लिए ले गया था। आरोपी अब उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार महमदपुर निवासी महिला मीना ने थाना सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका सत्रह वर्षीय लड़का नवीन लंबे समय से जागरण पार्टी में नाचने का काम कर रहा है और जागरण पार्टी के दौरान उसकी जान-पहचान कचरौली निवासी मोनू के साथ हुई थी। उसके लड़के नवीन का अप्रैल महीने में एक्सीडेंट हो गया था और उसके गुप्तांग में गुम चोट लग गई थी। वह उपचार के बाद वह ठीक हो गया था। वह कुछ समय के बाद फिर से जागरण पार्टी में फिर से नाचने लगा। जागरण में नाचने की वजह से उसको गुप्तांग में दर्द रहने लगा और उसने मोनू को इसकी जानकारी दी। उसने यूपी के एक हकीम से इलाज कराने की सलाह दी। जिसके बाद मोनू उसके लड़के उपचार के लिए यूूपी ले गया। जहां पर मोनू व उसके कई साथियों ने नवीन का गुप्तांग काट दिया और उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने लोक लाज के चलते लंबे समय तक अपने उनको भी इसकी जानकारी नहीं दी। उसने काफी हिम्मत जुटाकर मंगलवार को उनको इसकी जानकारी दी। वे उसकी आपबीती सुनकर थाना सदर पहुंचे। पुलिस ने नवीन की मां मीना के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को महमदपुर निवासी एक महिला मीना की शिकायत मिली है। उसने कचरौली निवासी मोनू व उसके साथियों पर उसके लड़के नवीन का गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरभजन सिंह, प्रभारी, थाना सदर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed