फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिक्योरिटी गार्ड पर पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ व दो दांत तोड़ किया घायल, छीना रुपयों से भरा पर्स व मोबाइल

सिक्योरिटी गार्ड पर पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ व दो दांत तोड़ किया घायल, छीना रुपयों से भरा पर्स व मोबाइल

Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड पर पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ व दो दांत तोड़ किया घायल, छीना रुपयों से भरा पर्स व मोबाइल
सिक्योरिटी गार्ड पर पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ व दो दांत तोड़ किया घायल, छीना रुपयों से भरा पर्स व मोबाइल
विज्ञापन

पानीपत। लघु सचिवालय के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पैदल घर की ओर जा रहे एक निजी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड के साथ 3 बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों ने गार्ड के सिर में पत्थर मार, उसका सिर फोड़ा व उसके मुंह पर वार कर उसके दो दांत तोड़ दिए। उसे घायल कर बदमाश उसकी जेब से रुपयों से भरा पर्स व एक मोबाइल फोन लूट कर बाइक पर सवार हो गए फरार हो गए। घायल की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की जांच शुरू कर दी।

हरिनगर कॉलोनी निवासी घायल रामफल पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि वो मूल रूप से गांव बारना कुरूक्षेत्र का रहने वाला है। वो पिछले 7 साल से हाल पते पर परिवार सहित रह रहा है। उसने बताया कि वो 1 साल से सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत है। मंगलवार रात साढ़े 10 बजे जब वो ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए ऑटो में बैठकर जा रहा था। जब वो लघु सचिवालय के बाहर पहुंचा, तो वहां ऑटो से उतरा व पैदल लघु सचिवालय से रेलवे ट्रैक पार कर हरिनगर जा रहा था। उसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास उसके सिर पर पीछे से एक बदमाश ने पत्थर से हमला किया। वो पीछे की ओर पलटा, तो उसके मुंह पर तीन बदमाशों ने पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। जिस दौरान उसके सिर व मुंह पर चोट आई। इतना ही नहीं इस वारदात में गार्ड के दो दांत भी टूट गए। गार्ड ने हाथ जोड़े व कहा कि वे उसे मारे नहीं, उन्हें जो चाहिए, लेलें। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि अगर शोर किया, तो वो उसे जान से मार देंगे। बदमाश उसकी जेब से एक पर्स व मोबाइल लूट कर बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए। पर्स में 1600 रुपये सहित जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed