{"_id":"5d1502e38ebc3e3ca305ae79","slug":"156165806419-panipat-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नौकरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने फैक्टरी से दस लाख की मोटरें लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन नौकरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने फैक्टरी से दस लाख की मोटरें लूटी
Fri, 28 Jun 2019 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मतलौडा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मतलौडा (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थिराना गांव के खेतों में निर्माणाधीन जिंदल फैक्ट्री में मंगलवार की रात को 7 बदमाशों ने तीन नौकरों को बंधक बनाकर फैक्टरी के लिए लाई गई मोटरों को ले गए। मोटरों की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही एक चौकीदार का मोबाइल फोन भी डकैत लूट लिए। मामले की जांच एसपी ने सीआईए-1 को सौंप दी है। इस डकैती के मामले में वारदात को अंजाम देने में फैक्टरी के चौकीदार के शामिल होने का भी शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में विशाल जिंदल ने बताया कि वो मतलौडा स्थित थिराना गांव के खेतों में फैक्टरी का निर्माण कर रहे हैं। निर्माणाधीन बिल्डिंग में बिजली की मोटर व अन्य सामान रखा हुआ था। सामान की देखरेख के लिए चौकीदार राम जुबारी निवासी महियुदिनपुर थिराना और तीन मजदूर आजाद निवासी कैराना, जुबेर निवासी राणा माजरा व सारिश निवासी राणा माजरा नियुक्त किए हुए हैं।
विज्ञापन
26 जून की अलसुबह एक श्रमिक का करीब 3 बजे उसके पास फोन आया, जिसने फैक्टरी में डकैती होने की सूचना दी। सूचना पर वो उक्त पते पर पहुंचा। जहां पहुंचने के बाद पता लगा कि वारदात 26 जून की रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। करीब 7 डकैत हथियारों से लैस होकर वहां आए।
विज्ञापन
जिन्होंने फैक्टरी में मौजूद चारों के हाथ रस्सी से बांध दिए और फैक्टरी से मोटरें व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद तीनों नौकरों ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया। इसके बाद घटना की सूचना मालिक को और फिर पुलिस को दी। पुलिस ने फैक्टरी मालिक विशाल की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर तैनात तीनों चौकीदारों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उक्त तीनों चौकीदारों से सीआईए-वन पूछताछ कर रही है। मामले में मिलीभगत की आशंका है। फरार डकैत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - विकास कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।