{"_id":"5d03e9b58ebc3e3d553878f3","slug":"15605375148219-panipat-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तस्करी के लिए जा रही 219 शराब की पेटियां नाकाबंदी कर पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने तस्करी के लिए जा रही 219 शराब की पेटियां नाकाबंदी कर पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। करनाल से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 219 शराब की पेटियों को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। यह शराब एक ट्रक के जरिये साबुन की पेटियों के बीच रखकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने जांच के लिए आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि करनाल से बिहार की ओर जा रहे ट्रक में अवैध रूप से शराब भरी हुई है। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के दो नंबर मिटा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नांगलखेड़ी गांव के पास नाकाबंदी की। कुछ ही देर में ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया। छानबीन में पाया कि ट्रक में 850 साबुन की पेटियों के बीच में 219 शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। इनमें 80 पेटी कैसिनो प्राइड, 40 पेटी इंपीरियल ब्लू और 99 पेटी पव्वों की मिली है। इनके साथ 650 पेटियां एक्सो राउंड साबुन की, जबकि 200 पेटी एक्सो बार की बरामद की गई है। इनके कागजात न होने पर ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर की पहचान शहजाद पुत्र महबूब जबकि परिचालक की पहचान कमरू पुत्र रशीद निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।