{"_id":"5cf95bb2bdec2207514f480e","slug":"155984580412-panipat-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अरोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी 8वीं की छात्रा 14 वर्षीय बेटी से 4 साल तक लगातार दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को पानीपत पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी सोनीपत के एक गांव से संबंधित है व उसने बच्ची से वारदात की शुरुआत भी सोनीपत से ही की थी। बच्ची पानीपत में अपनी चाची के पास रह रही थी। इसलिए पानीपत पुलिस ने बच्ची की एक दिन की काउंसिलिंग के बाद व आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सोनीपत सदर थाना पुलिस को सौंप दिया। अब बच्ची सोनीपत की सीडब्ल्यूसी के हवाले है। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी पिता को सोनीपत कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सहयोग संस्था ने वकीलों से केस न लड़ने का किया आग्रह : इस मामले में सहयोग परिवार ने वीरवार को कुछ जानकार वकीलों से बातचीत कर आरोपी पक्ष की पैरवी न करने सहित उनके खिलाफ खड़े होकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलवाने की पेशकश रखी। जिसमें सभी वकीलों ने एक आवाज में इसके लिए हामी भरी और वकीलों ने पैनल में और भी वकील जोड़ने के लिए शुक्रवार का समय मांगा। शुक्रवार को इंसार बाजार स्थित दुकान पर सभी वकील, शहरवासी सहित सहयोग परिवार के लोग इकट्ठे होंगे व आगामी रणनीति तैयार कर, दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलवाने के लिए एक मुहिम चलाने की तैयारी करेंगे। इस तैयारी के बाद ये सभी जिला बार एसोसिएशन प्रधान सहित अधिकांश वकीलों को अपने साथ जोड़ेंगे।
पहली काउंसलिंग में पिता, ताऊ व जीजा पर लगाए थे दुष्कर्म के आरोप : बुधवार को पहली काउंसिलिंग में छात्रा ने बताया कि जब वो 9 साल की थी, तब उसकी मां की मौत हो गई थी। वो अपने मां-बाप की एकलौती बेटी है। मां की मौत के बाद वो पानीपत स्थित अपनी चाची के घर रहने लगी। साथ ही वो कॉलोनी स्थित एक सरकारी स्कूल में 8वीं में पढ़ती है। मां की मौत के बाद से उसका पिता ने उसके साथ लगातार 4 साल तक दुष्कर्म किया। जिसके बारे में उसने अपने ताऊ को बताया, तो ताऊ ने भी छात्रा को धमकाया व इस बारे में किसी को भी बताने पर मारने-पीटने की धमकी दी। आरोप है कि ताऊ ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि उसने अपनी चाची की बेटी व उसके पति को इस बारे में बताया। जिसके बाद उसकी चचेरी बहन उसे अपने साथ थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में अपनी ससुराल ले गई। जहां पर उसके पति ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि उसकी चचेरी बहन का पति फिलहाल दुबई में रह रहा है।
विज्ञापन
इस तरह की घिनौनी वारदात जिले में निरंतर बढ़ती जा रही है। जिसके खिलाफ सहयोग परिवार में शहरवासियों ने वीरवार को एक मीटिंग की। मीटिंग में कुछ वकीलों को भी शामिल किया गया। मीटिंग में फैसला लिया गया कि इन आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने में वकीलों की अहम भूमिका है। इसलिए शुक्रवार को फिर से एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें शहरवासियों सहित अनेकों प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सहित सभी वकीलों से मिलकर दुष्कर्म आरोपी की पैरवी न करने सहित पीड़ित परिवार के केस को लड़ने के लिए आग्रह किया जाएगा।
- गौरव लिखा, सदस्य, सहयोग परिवार।
इन बच्चियों को भी न्याय दिलवाने की उठाएंगे आवाज:
- 5 नवंबर 2017 में नूरवाला में 3 साल की बच्ची से एक चौकीदार ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्ची की हालत भी नाजुक हो गई थी। बच्ची का ऑप्रेशन तक भी हुआ था। इसके आरोपी को अभी तक सजा नहीं हुई।
- 17 सिंतबर 2017 को बलजीत नगर से 4 साल की बच्ची को अगवा किया गया था। जिसका 4 दिन बाद एक कुएं में शव मिला था। आरोपी बिहार में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के मामले में गिरफ्तार हुआ था। अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को अभी तक सजा नहीं हुई है।
- जुलाई- अगस्त 2017 में सब्जीमंडी से भी एक बच्ची को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके आरोपी को गिरफ्तार किया जाने के बाद जेल में है, लेकिन कोर्ट से सजा नहीं हुई।
- 14 जनवरी 2018 में उरलाना में 5 साल की बच्ची घर से बाहर कूड़ा डालने गई थी। जिसका किडनैप करने के बाद दुष्कर्म व दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस आरोपी को भी सजा नहीं हुई है।
- 14 मार्च 2019 में किला थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची का पड़ोसी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसका आरोपी जेल में है। लेकिन इसे भी सजा नहीं हुई है।