फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर सुबह लटका मिला छात्र

-पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर सुबह लटका मिला छात्र

Thu, 01 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
-पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर सुबह लटका मिला छात्र
नौवीं कक्षा के छात्र का रेलवे स्टेशन के पेड़ पर मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

-परिजनों का कहना आशीष बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे घर से गया था
फोटो-5
पानीपत। नौवीं कक्षा के एक छात्र का शव पानीपत रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के पेड़ पर करीब 20 फुट ऊपर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। छात्र बुधवार सुबह से लापता था। हालांकि परिजनों ने इसकी पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। वे अपने स्तर पर उसको तलाश कर रहे थे। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक के पेड़ पर वीरवार सुबह एक स्कूली छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। शव पेड़ पर करीब 20 फुट ऊपर लटका हुआ था। जीआरपी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त आशीष (17) निवासी विजय नगर नूरवाला के रूप में की। पिता रामलाल ने बताया कि वे मूल रूप से प्रतापगढ़ यूपी का रहने वाला है और करीब 18 साल से पानीपत में ही रहा है। उसका लड़का आशीष शहर के एक प्राइवेट स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ता था। वह बुधवार को स्कूल में जाने की कहकर घर से करीब साढ़े आठ बजे गया था, लेकिन साढ़े नौ बजे वापस आ गया। वह अपना स्कूल बैग रखकर कहीं चला गया। वह देर शाम तक भी वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसको सिविल अस्पताल व अन्य कई जगह पर तलाश किया। वह वीरवार सुबह भी रेलवे स्टेशन पर उसको तलाश कर गया था। जीआरपी ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आशीष के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ पर फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। आशीष की मां ने बताया कि वह बुधवार को स्कूल से घर पर आया तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। वह फोन सुनकर बाहर चला गया। परिजनों ने आशंका जताई कि मोबाइल से संबंधित व्यक्ति की तलाश की जाएं तो इस मामले के राज खुल सकते हैं। जीआरपी ने परिजनों को इस दिशा में भी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं बताया जा रहा है कि जीआरपी थाने से करीब दो सौ मीटर दूरी पर छात्र फंदे पर लटका मिला। जीआरपी सूचना देने के करीब 50 मिनट बाद देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्लेटफार्म नंबर-एक स्थित एक पेड़ पर एक छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। जीआरपी पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
जोगिंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी, जीआरपी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed