{"_id":"594a61fa4f1c1b620f8b4722","slug":"141498046970-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-वन टीम ने न्यू बोहली रोड स्थित दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को बोहली के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गांव काबड़ी में बुधराम डेरा निवासी सतपाल ने बोहली चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने न्यू बोहली रोड स्थित फैक्ट्री के सामने उसकी दुकान है। 14 जून को वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा था कि तभी गांव खटकड़, सोनीपत निवासी राजू उसकी दुकान आया था। राजू के जाने के कुछ देर बाद उसने देखा तो फ्रिज पर रखा फोन गायब था। सतपाल ने बताया कि उसने राजू को फोन किया तो राजू ने धमकी भरे लहजे में कहा कि फोन मैने उठाया है और इस बारे में किसी को बताया कि अंजाम अच्छा नहीं होगा। सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बोहली के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी ने मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है।