{"_id":"5c7c21fdbdec2227203750e3","slug":"131551639037-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार रविंद्र नैन सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल, निजी अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार रविंद्र नैन सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल, निजी अस्पताल में दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार रवींद्र नैन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में दाखिल
पानीपत। असंध रोड पर सीमेंट फैक्टरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पत्रकार रवींद्र नैन को टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो तेज गति से जा रही गाड़ी आगे पुलिया से टकरा गई। ब्रेजा कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि कार के एयर बैग तक फट गए। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पत्रकार रवींद्र नैन कार्यालय से अपना काम खत्म करके घर जा रहे थे। जब वह असंध रोड पर सीमेंट फैक्टरी के पास पहुंचे तो सामने से रांग साइड में आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक लोगों की भीड़ उन्हें देखती रही लेकिन किसी ने उठाकर अस्पताल तक पहुंचाने का साहस नहीं जताया। उसके बाद रोशन लाल राणा नामक व्यक्ति निजी कार से चंडीगढ़ जा रहा था। उसने रवींद्र को उठाया और अपनी कार से पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि रवींद्र के शरीर में आठ जगह फ्रैक्चर है जिस कारण उन सभी का अलग-अलग ऑपरेशन होगा। हेलमेट होने के कारण सर पर चोट लगने से बचाव है। वहीं कार डीएवी स्कूल से आगे चलकर एक पुलिया से टकरा कर बंद हो गई और कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। थर्मल चौंकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।