फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दुकान पर गई साढ़े 4 साल की बच्ची का अपहरण, दो घंटे के बाद अपहरर्णकर्ता ने बच्ची को गीता मंदिर रोड पर छोड़ा

दुकान पर गई साढ़े 4 साल की बच्ची का अपहरण, दो घंटे के बाद अपहरर्णकर्ता ने बच्ची को गीता मंदिर रोड पर छोड़ा

Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर गई साढ़े 4 साल की बच्ची का अपहरण, दो घंटे के बाद अपहरर्णकर्ता ने बच्ची को गीता मंदिर रोड पर छोड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
पानीपत। जाटल रोड पर जगजीवन राम कॉलोनी में दुकान पर सामान लेने गई साढ़े चार साल की बच्ची का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता ने बच्ची को इशारा कर अपने पास बुलाया था फिर बच्ची की उंगली पकड़कर अपने साथ ले गया। इसके दो घंटे बाद बच्ची रोती हुई गीता विद्या मंदिर रोड पर कपड़ा बेचने वाली दो महिलाओं को मिली। उन्होंने बच्ची को अपने पास बुलाया और पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लिया और बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले में बच्ची की मां के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साढ़े चार साल की दिशा पुत्री घनश्याम निवासी जगजीवन राम कॉलोनी, जाटल रोड आंगबाड़ी में पढ़ती है। घनश्याम की बड़ा बेटा भूपेंद्र 12 साल व बेटी खुशी 7 साल की है। दिशा उर्फ दर्शना सुबह अपने मां तुलसा से एक रुपया लेकर घर से लगभग 30 गज दूर अग्रवाल करियाना स्टोर पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। उस वक्त उसकी मां तुलसा घर पर खाना बना रही थी। पिता घनश्याम सेक्टर 25 में फैक्टरी में काम पर गए थे। खुशी और भूपेंद्र घर पर थे। दुकान पर गई दिशा लौटकर घर नहीं आई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आस पास उसको ढूंढा गया और इस बारे में पार्षद पति बलजीत को अवगत कराया गया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में बच्ची के गुम होने की सूचना दी। जाटल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ लेकर गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसपी चंद्रमोहन, डीएसपी जगदीप दूहन, चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह, चांदनी बाग थाना प्रभारी दीपक कुमार व मॉडल टाउन थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई। एक घंटे बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। दिन दहाड़े ऐसी घटना होने से पुलिस के पसीने छूट गए। साढ़े 10 बजे बच्ची जाटल रोड से डेढ़ किलोमीटर दूर गीता मंदिर रोड से बरामद हुई।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात:
बच्ची लापता होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अग्रवाल करियाना स्टोर के सामने फोटो स्टूडियो पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसमें सुबह 8 बजकर दो मिनट पर एक लाल रंग की शर्ट पहना व्यक्ति अग्रवाल करियाना स्टोर से 10 गज दूर खड़ा हुआ दिखाई देता है। जो एक बार दुकान की ओर जाता है फिर कुछ दूर जाकर खड़ा हो जाता है। यहां पर वो 30 सेकेंड खड़ा रहता है और दुकान पर सामान ले रही बच्ची दिशा को इशारा कर बुलाता है और उसे अपने साथ ले जाता है। बच्ची भी उसकी अंगुली पकड़कर उसके साथ चली जाती है। ऐसा लग रहा है जैसे आरोपी ने बच्ची को पैसे या कोई वस्तु दिखाकर अपने पास बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची मां से बोली, सामने आएगा तो पहचान लूंगी
जब बच्ची दिशा की मां ने उससे पूछा कि क्या वह उस आदमी को पहचानती है तो दिशा ने कहा कि वह सामने आने पर उसको पहचान सकती है। उसने पहले भी उसको कॉलोनी में देखा है।

एक साल में ऐसे दो बच्चियों को हो चुका है अपहरण:
एक साल पहले सब्जी मंडी से भी एक व्यक्ति ने इसी प्रकार एक बच्ची का अपहरण किया था। यहां बच्ची अपने भाई के साथ खेल रही थी। एक व्यक्ति यहां से बच्ची को गोल गप्पे खिलाने के बहाने बहकाकर अपने साथ ले गया था। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। दो दिन बाद बच्ची का शव उग्राखेड़ी के पास गली में सड़ी हालत में मिला था। इसके बाद बलजीत नगर में भी एक साढ़े 4 साल की बच्ची का अपहरण किया गया था। बच्ची की बॉडी तीन दिन बाद एक कुएं में मिली थी। बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया था।


आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे, बच्ची की होगी काउंसलिंग: वीरेंद्र
बच्ची को ले जाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान की जा रही है। आस-पास के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वीरेंद्र सिंह, किशनपुरा चौकी इंचार्ज


दुकान पर गई साढ़े 4 साल की बच्ची का अपहरण, दो घंटे के बाद अपहरणकर्ता ने बच्ची को गीता मंदिर रोड पर छोड़ा
-आरोपी ने बच्ची को बुलाया था, बच्ची आरोपी की उंगली पकड़कर उसके साथ गई
-सीसीटीवी कैमरे में कैद ही पूरी वारदात
-चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले में किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फोटो 1 से 4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed