फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -आरोपी ने समालखा में मोबाइल स्नेचिंग की वारदात कबूली

-आरोपी ने समालखा में मोबाइल स्नेचिंग की वारदात कबूली

Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
-आरोपी ने समालखा में मोबाइल स्नेचिंग की वारदात कबूली
चेन स्नेचर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-तीन पुलिस ने सनौली रोड से स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के एक आरोपी को सनौली रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

सीआईए-तीन ने शनिवार को गुलशन निवासी मस्तगढ़, जिला झिंझाना, यूपी को सनौली रोड गिरफ्तार किया है। सीआईए-तीन इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को सनौली रोड पर गश्त कर रही थी। टीम ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। टीम उसके पास गई तो उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। उसको पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला। आरोपी गुलशन ने बताया कि उसने यह मोबाइल समालखा के अशोक से छीना था और इसके अलावा उसने आनंद नाम के व्यक्ति से भी पिस्तौल के बल पर तीन हजार रुपए लूटे थे। पुलिस इससे पहले इसी मामले में एक आरोपी को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed