{"_id":"5c2e5ff1bdec225700509360","slug":"11546543089-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तू-तड़ाक से नहीं, श्रीमान कह कर आमजन से बात करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब तू-तड़ाक से नहीं, श्रीमान कह कर आमजन से बात करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तू-तड़ाक से नहीं, श्रीमान कह कर आमजन से बात करेगी पुलिस : एसपी
पानीपत। जिला पुलिस अघीकक्ष सुमित कुमार ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को आमजन से सलीके से पेश आने की हिदायत दी है। एसपी ने सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, एमएचसी, पीसीआर इंचार्ज, इंचार्ज कंट्रोल रूम, नाका इंचार्ज, ट्रैफिक इंचार्ज सहित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अब वें आमजन से तू-तड़ाक से नहीं बल्कि श्रीमान कह कर बात करेंगे। आमजन के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
डीजीपी बीएस संधु द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग मीटिंग में ‘ऑपरेशन श्रीमान‘ में दिये गए निर्देशानुसार पुलिस विभाग में प्रारंभिक स्तर से ही मधुर व्यवहार को लेकर विस्तार से चर्चा की है। ऑपरेशन श्रीमान हरियाणा पुलिस द्वारा एक माह तक चलाया जाएगा। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस अभियान के लिए एक उप पुलिस अधीक्षक को बतौर नौडल ऑफिसर भी नियुक्त किया जाएगा। जो समय-समय पर पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली का निरीक्षण करेगा। एसपी ने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मचारी जिनका सीधे तौर पर आम जनता से प्रतिदिन संपर्क होता है। उनको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है। जिससे अपने कुशल व्यवहार से ना केवल आमजन की शिकायतों को ध्यान से सुना जाएगा बल्कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार समाधान होगा।