फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दुकान में लगाया फंदा, एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज

दुकान में लगाया फंदा, एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगाया फंदा, एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज
दुकानदार ने लगाया फंदा, महिला पर केस
विज्ञापन


पानीपत। गांव राजाखेड़ी में अंबेडकर भवन के समीप एक दुकान में गांव के ही एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले मृतक जयकुमार की पत्नी के ब्यान पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी विद्या देवी ने बताया कि उसके पास 2 लड़के व एक लड़की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति जयकुमार का पुजा नाम की एक महिला के साथ कई सालों से गलत संबंध थे। इस बारे में उसने अपने पति व उसकी प्रेमिका को भी कई बार समझाया। लेकिन दोनो नहीं माने। इस मामले में गांव में कई बार पंचायत भी हुई। पूजा के कारण ही उसके पति ने दुकान के अंदर पंखे में कपड़े से फंदा लगाकर जान दी है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मृतक जयकुमार की पत्नी विद्या देवी की शिकायत पर पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed