फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   किटी पार्टी से लौटी महिला की गोली मारकर हत्या

किटी पार्टी से लौटी महिला की गोली मारकर हत्या

Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
किटी पार्टी से लौटी महिला की गोली मारकर हत्या
किटी पार्टी से लौटी महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के लालबत्ती चौक के पास गीता कॉलोनी में किटी पार्टी से लौटी हार्डवेयर दुकानदार की पत्नी को घर में घुसकर गोली मार दी गई। माथे पर गोली लगने से महिला की मौके ही मौत हो गई। वारदात के वक्त मकान में महिला की बेटी और पूर्व नौकरानी थी, जबकि उसका पति काम के सिलसिले में फरीदाबाद गया हुआ था। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। वारदात के बाद एक हमलावर स्कूटी से, दो पैदल ही असंध रोड की तरफ भाग गए। थाना शहर पुलिस ने महिला की हत्या में मुकदमा दर्ज कर शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस की कई टीम मामले को सुलझाने में लग गईं हैं। अधिकारियों ने वारदात का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
वारदात वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार गीता कॉलोनी निवासी दीपक मुखीजा की रेलवे रोड पर हार्डवेयर और पेंट की दुकान है। वह आज ही फरीदाबाद गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी सीमा, बेटी सानिया व पूर्व नौकरानी ललीता थी। दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक अज्ञात युवक ने आकर उसके मकान की घंटी बजाई। उसने घंटी बजाने के साथ सीमा को आवाज भी दी। हमलावर ने गेट खोलते ही सीमा से कुछ पूछा। वह उसके साथ बातों में लगी तो हमलावर ने उसके माथे से सटाकर सीधी गोली मार दी। सीमा गोली लगते ही गेट के पीछे फर्श पर गिर गई और हमलावर अपनी काले रंग की स्कूटी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पूर्व नौकरानी ललीता घर की सफाई कर कुछ काम से बाहर आई तो उसने गेट पर सीमा खून में लथपथ मिली। ललीता के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। लोगों की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार, बस अड्डा चौकी प्रभारी राजेश व तहसील कैंप चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल की टीम ने दो घंटे तक जुटाए नमूने
पुलिस ने एफएसएल की मदद से घटनास्थल के नमूने जुटाए। करीब दो घंटों तक एफएसएल की टीम ने जांचकर सैंपल व फिंगर प्रिंट उठाए। पुलिस ने ललीता से भी पूछताछ की। डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। डीएसपी लांबा ने श्याम लाल व परिवार के सदस्यों से करीब एक घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। पुलिस ने सीमा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
बेटी कमरा बंद कर टीवी की ऊंचा आवाज सुन रही थी गाने
बताया जा रहा है कि सीमा की लड़की सानिया एसडी विद्या मंदिर की 11 वीं कक्षा की छात्रा है, जबकि बेटा केशव बाल विकास स्कूल की आठवीं कक्षा में है। केशव का वीरवार को स्कूल में पेपर था, जबकि सानिया घर पर ही थी। वीरवार को उनकी 12 साल पुरानी नौकरानी ललीता आई थी, जबकि उनकी हाल में काम करने वाली नौकरानी शबनम काम निपटा कर चली गई थी। परिजनों के अनुसार ललीता भी कभी कभार आकर मकान की सफाई में हाथ बंटा देती है। वह वीरवार को भी मकान में सफाई कर रही थी। बताया जा रहा है सानिया अपने कमरे को बंद कर ऊंची आवाज में टीवी पर गाने सुन रही थी।
सीमा किटी पार्टी से आई थी, सास अपनी बहन के घर गई थी
बताया जा रहा है कि सीमा वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे किटी पार्टी में गई थी। वह करीब एक बजे वापस आई थी। वहीं उसकी सास जानकारी उसके आने के बाद अपनी बहन के घर चली गई थी। इसी वक्त हमलावर ने घर में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।
एक बार तो स्कूटी गिर गई थी
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आया था। उसने आते ही दरवाजे के पास ही सीमा के माथे में सीधे गोली मार दी। वह वारदात को अंजाम देकर स्कूटी स्टार्ट कर भाग खड़ा हुआ। कुछ ही दूरी पर स्कूटी गिर भी गई थी, लेकिन हत्यारोपी ने खुद को संभाल लिया और स्कूटी लेकर फरार हो गया। वहीं परिजनों का कहना है कि, हत्यारे के साथ दो और लोग थे, जो पैदल ही भागे।
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की मानें तो हत्यारोपी को वारदात देने से पहले पूरी तरह से रेकी कर ली थी। हत्यारोपी को पता था कि सीमा का पति इस वक्त घर पर नहीं है। उसने इसको लेकर पहले योजना भी तैयार की और गेट पर डोर बेल बजाकर सीमा का नाम लेकर आवाज दी। उस वक्त घर में महिला के अलावा उसकी लड़की सानिया और पूर्व नौकरानी ललीता मकान में थी। वहीं सामने आया कि हत्यारोपी सीसीटीवी से बचकर निकला और पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचा, लेकिन अब तक पुलिस को एक भी सीसीटीवी में हत्यारोपी नजर नहीं आया।

महिला सीमा की हत्या में बड़े सवाल, पुलिस को तलाशने होंगे जवाब
-हार्डवेयर दुकानदार दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा की हत्या बड़ा सवाल है कि आखिर हमलावर ने डोरबेल बजाने के साथ सीमा का ही नाम ही क्यों पुकारा।
-लड़की सानिया घर पर थी और मकान में ऊंची आवाज में टीवी पर गाने सुन रही थी।
-हमलावर द्वारा गोली चलाने की आवाज किसी को भी नहीं सुनाई दी। क्या हमलावर ने साइलेंसर लगे हथियार का प्रयोग किया है।
-दीपक मुखीजा की पुरानी नौकरानी ललीता त्योहारों के वक्त ही आती थी, उसका वीरवार को अचानक घर पर आना भी बड़ा सवाल है।
पुलिस को गीता कॉलोनी में महिला की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में काली स्कूटी सवार एक युवक द्वारा वारदात को अंजाम देना सामने आया है। परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
आत्माराम, डीएसपी सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed