फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पैसेंजर ट्रेन के यात्री के हाथ में डंडा मार मोबाइल लूटा

पैसेंजर ट्रेन के यात्री के हाथ में डंडा मार मोबाइल लूटा

Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन के यात्री के हाथ में डंडा मार मोबाइल लूटा
पैसेंजर ट्रेन के यात्री के हाथ में डंडा मार मोबाइल लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सवार मतलौडा निवासी एक राज मिस्त्री से जाटल पुल के पास हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल लूट लिया गया। राजमिस्त्री कुछ दूर ट्रेन धीमी होने पर अपने दोस्त के साथ उतरकर बदमाशों से मोबाइल लेने पहुंचा तो उन पर हमला बोल दिया गया। पीड़ित का दोस्त जीआरपी को बुलाने पहुंचा तो पीछे से बदमाशों ने राज मिस्त्री को पीट दिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने यात्री की शिकायत लेकर फिलहाल मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जीआरपी मोबाइल लूट के संबंध में कुछ नहीं बोल रही।

मतलौड़ा निवासी मोहित ने बताया कि वह दीवाना में राज मिस्त्री है। वीरवार सुबह मतलौडा से जींद-पानीपत पैसेंजर ट्रेन से पहुंचा। उसके बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया। वह पायदान पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा। ट्रेन स्टेशन से थोड़ी दूर ही निकली थी कि लाइन के नजदीक खड़े कुछ युवकों से एक ने उसके हाथ पर लाठी मारकर मोबाइल नीचे गिरा दिया। इसके बाद सभी मोबाइल उठाकर भागने लगे। ट्रेन आगे जाकर कुछ धीमी हुई तो वह और उसका दोस्त सुलेंद्र चलती ट्रेन कूद गए। उन्होेंने युवकों के पास जाकर फोन के बारे में पूछा तो उन्होंने हमला बोल दिया। इस पर उसका दोस्त वहां से भागकर जीआरपी थाने पहुंचा और पुलिस को ले आया। पुलिस को आता देख चारों युवक कॉलोनी में घुस गए। जीआरपी ने चारों बदमाशों को काबू कर लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की। उनकी पहचान सागर, गणेश, गोपाल और विशाल निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में हुई। इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी बृजपाल सिंह राणा ने बताया कि जाटल रोड पर चार युवकों के एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed