{"_id":"5cb77bc8bdec22146a72e927","slug":"111555528648-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया फंदा, पति सहित 6 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया फंदा, पति सहित 6 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने लगाया फंदा, पति सहित 6 लोगों पर केस दर्ज
पानीपत। शांति नगर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। जिसके बाद उसके मायके पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा व उसके शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर उसे मंगलवार की रात शव गृह में रखवा दिया। बुधवार को परिजनों के बयान पर पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में गजेंद्र निवासी विकास नगर ककरोई रोड सोनीपत ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी करीब 14 साल पहले मंजीत पुत्र दलीप निवासी दरियापुर टोला पानीपत के साथ हुई थी। मंजीत एक निजी बैंक में कर्मचारी है। शादी के बाद से दंपति को 2 बच्चे भी है। भाई ने बताया कि उसकी बहन 6 माह से शांति नगर मॉडल टाउन रहती थी। मंगलवार दोपहर 3 बजे उसके जीजा मंजीत का फोन आया जिसने बताया कि कविता ने फांसी लगा ली है और मैं गोहाना जा रहा हूं। इसके बाद गजेंद्र परिवार व दोस्तों सहित घटना स्थल पर पहुंचा। जहां पहुंच कर देखा कि चुन्नी के साथ पंखे पर कविता फंदे पर लटकी हुई है। उसे फंदे से नीचे उतारा गया। भाई ने आरोप लगाए है कि उसकी बहन के साथ ससुराल पक्ष के लोग अक्सर मारपीट करते थे। जिसके बारे में महिला थाने और पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर भी फोन कर शिकायत दी थी। पुलिस के पास से शिकायत वापस लेने का मंजीत हमेशा से दबाव बनाता रहा। केस वापस लेने के बाद उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने कविता को उक्त पते पर किराये के मकान में अकेला छोड़ दिया। यहां तक की उसका राशन भी बंद कर दिया। उसे कही बाहर आने-जाने नहीं दिया जाता था। कुछ समय पहले मंजीत ने एक कार खरीदी, जिसकी डाउनपेमेंट भी कविता के घर से ही ली। भाई ने आरोप लगाया कि बीते दिनों आरोपी ससुराल के लोगों ने कविता को जान से मारने की कोशिश भी की थी। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपियों की अनेकों कॉल रिकार्ड़िग भी कविता के फोन में थी लेकिन उसकी ससुराल के लोगों ने उसका फोन कही गायब कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति मंजीत, सास भरपाई, मंजीत की बहन कांता, कांता के पति राजबीर, मंजीत के भाई जोगेंद्र, और पिता दलीप सिंह सहित एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।