फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3 देशी पिस्तौल व 4 देशी पिस्टल चुलकाना के दो बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर ऋषि चुलकाना से थी बदमाशों की रंजिश

3 देशी पिस्तौल व 4 देशी पिस्टल चुलकाना के दो बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर ऋषि चुलकाना से थी बदमाशों की रंजिश

Sun, 31 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
3 देशी पिस्तौल व 4 देशी पिस्टल चुलकाना के दो बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर ऋषि चुलकाना से थी बदमाशों की रंजिश
तीन देशी पिस्तौल व चार देशी पिस्टल सहित चुलकाना के दो बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर ऋषि चुलकाना से थी बदमाशों की रंजिश
विज्ञापन

पानीपत। 2005 में गैंगस्टर ऋषि चुलकाना द्वारा चाचा की हत्या करने पर रंजिश रखते हुए भतीजे ने बदला लेने के लिए अपनी गैंग बनाई। रवि उर्फ कमांडो नामक गैंग तैयार कर रवि ने दोस्तों को शामिल किया। इसके बाद उसने 2016 में ऋषि चुलकाना की गैंग के एक गुर्गे की हत्या भी कर दी थी जिसमें वो जेल में सजा काट रहा है। 2017 से रवि जेल से जमानत लेकर बाहर है। बाहर आने के बाद उसने ऋषि व उसके परिजनों को अपना निशाना बनाने के लिए फिर से कई योजनाएं तैयार की। अपने और दोस्तों को अपनी गैंग से जोड़ा। इसी के चलते एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में वो शुक्रवार की रात को घूम रहा था। जिसकी सूचना सीआईए-थ्री पुलिस को लगी। सीआईए-थ्री ने थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत जीए कॉलेज चुलकाना मोड से रवि उर्फ कमांडो पुत्र अजब सिंह निवासी चुलकाना समालखा को एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से दो और देेसी पिस्तौल बरामद की। वहीं पुलिस ने रवि के दूसरे साथी कुलदीप उर्फ बल्ला पुत्र नरेश निवासी चुलकाना को भोडवाल माजरी मोड़ से 32 बोर देसी पिस्टल सहित काबू किया। आरोपी कुलदीप के घर से तीन देशी पिस्टल 32 बोर बरामद की गई।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने ऋषि गैंग से रंजिश रखते करीब 1 साल पहले उतराखंड से ये हथियार खरीदे। दोनों ही किसी बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed