फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   युवक की तलवारों से मारा, शव की शिनाख्त ना हो आरोपियों ने पत्थर से भी चहरे को कुचला

युवक की तलवारों से मारा, शव की शिनाख्त ना हो आरोपियों ने पत्थर से भी चहरे को कुचला

Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
युवक की तलवारों से मारा, शव की शिनाख्त ना हो आरोपियों ने पत्थर से भी चहरे को कुचला
पेट और कमर पर तलवार से हमला कर युवक की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा/पानीपत। धर्मगढ़ गांव के खेत में रविवार की रात एक युवक के पेट और कमर पर तलवारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे चेहरे को भी पत्थरों से कुचल दिया। सोमवार सुबह युवक का शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मतलौडा थाना पुलिस व सीआईए को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रेरकलां निवासी मदनलाल का पुत्र तरुण (28) काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। तरुण अपनी मां व छोटी बहन के साथ गांव में ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर रात को बिना किसी को बताए घर से चला जाता था। रविवार रात 12 बजे भी इसी प्रकार घर से निकल गया था। सुबह धर्मगढ़ गांव के खेत में उसका शव मिला। उसके शरीर पर धारदार और वजनदार हथियार के निशान थे। परिवार का कहना है कि उनकी किसकी के साथ दुश्मनी नहीं थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास ने बताया कि तरुण के पेट व कमर पर तलवार जैसे धारदार हथियार के पांच निशान हैं। उसके चेहरे पर भी कोई वजनदार हथियार मारा गया है। एसएचओ धर्मबीर खर्ब का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed