{"_id":"5aedf69d4f1c1bc03d8b6d6b","slug":"101525544605-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापौली अनाजमंडी में ट्रक ने युवक को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बापौली अनाजमंडी में ट्रक ने युवक को कुचला
Updated Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली अनाजमंडी में ट्रक ने युवक को कुचला
सनौली। बापौली अनाज मंडी में ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि हरीश उर्फ कल्लू निवासी नलवा कॉलोनी अनाज मंडी में अनाज खरीदने के लिए गया था। शुक्रवार शाम छह बजे पीछे से गेहूं उठान के लिए आ रहे ट्रक ने उसको कुचल दिया। ट्रक चालक ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।