{"_id":"5aeb55464f1c1b63098b7d22","slug":"101525372230-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव ना लेने की जिद्द पर अड़े परिजनों को पुलिस ने दिया आश्वासन, तब करवाया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव ना लेने की जिद्द पर अड़े परिजनों को पुलिस ने दिया आश्वासन, तब करवाया पोस्टमार्टम
Updated Fri, 04 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव अदियाना निवासी रितु पत्नी सुरेंद्र की मौत के आरोपी सास, ससुर व पति की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने व शव को लेने से मना कर दिया। जिनको मतलौडा पुलिस एसएचओ संदीप सिंह ने मौके पर पहुंच पर मामले की छानबीन और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसएचओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर साथ ले गए।
पौने घंटे तक रितु के परिजनों की पुलिस के साथ बातचीत हुई। जिसमें भड़के हुए परिजनों ने रितुु के पति सुरेंद्र सास सरिता और ससुर सुभाष को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलवाने की मांग की। जिस पर एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। सास ससुर को भी मामले की छानबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
रितु की शादी 9 माह पहले अदियाना गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र सुभाष से हुई थी। शादी के बाद से ही सास, ससुर और पति उसके साथ मारपीट करते व दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रितु 4 माह से गर्भवती थी। बुधवार की दोपहर को रितु ने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर खुद को कमरे में बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रितु के परिवार वालों ने सुसराल पक्ष पर रितु की दहेज के लिए हत्या करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव न लेने की जिद्द पर अड़े परिजन, पुलिस ने दिया आश्वासन, तब करवाया पोस्टमार्टम
- गांव अदियाना निवासी रितु पत्नी सुरेंद्र की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या - 4