{"_id":"598760654f1c1be6638b4915","slug":"101502044261-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार देर रात ट्रेन में की चपेट में आया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शनिवार देर रात ट्रेन में की चपेट में आया युवक
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
पानीपत। कोहंड रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने रविवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को जीआरपी को सूचना मिली कि कोहंड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर करीब 18 साल के युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन देर रात तक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। रविवार को शव की शिनाख्त गांव कोहंड निवासी मोनू के रूप में हुई। जांच अधिकारी एसआई आनंद सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।