{"_id":"5d42020d8ebc3e6ca435ee1f","slug":"crime-police-murder-panipat-news-rtk5087091180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के आदि पति ने पत्नी को तलवार से काटा, हत्या कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के आदि पति ने पत्नी को तलवार से काटा, हत्या कर हुआ फरार
विज्ञापन
पानीपत। शव र्गह के बाहर लगी परिजनों की भीड़ ।
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा के गांव उरलाना कलां में नशे के आदी एक इलेक्ट्रिशियन पति ने उसकी पत्नी की तलवार से काट कर हत्या कर दी। आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद 7 साल की बेटी और 9 माह के बेटे को लेकर फरार हो गया। महिला के मायके पक्ष को पुलिस ने सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने परिजनों के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में रामचंद्र गांव हाट जिला जींद ने बताया कि उन्होंने उसकी भतीजी सुमन (28) की शादी 2011 में रोहताश पुत्र प्रेम निवासी गांव उरलाना कलां के साथ की थी। शादी के बाद से दंपती की 7 साल की बेटी व 9 माह का बेटा है। रामचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही रोहतास सुमन के साथ गाली-गलौच व मारपीट करता था। जिसकी 6 बार बड़ी पंचायत, 4 बार महिला थानों में शिकायत सहित कई बार घरेलू तौर पर समझौता हुआ। बीच में 3 साल के लिए बेटी मायके भी रही। हर बार रोहतास अपनी गलती मांग कर समझौता कर सुमन को अपने साथ घर ले जाता था। परिजनों ने बताया कि 4 दिन पहले भी उन्होंने बेटी से बात की थी, तो उस दौरान सुमन ने किसी भी तरह के झगड़े की बात नहीं बताई थी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस के फोन से ही सूचना मिली की सुमन की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि उसकी भतीजी का पति रोहतास नशे का आदि है।
कुछ दिन पहले ही लाया था तलवार, घर में छिपा दी थी
महिला का पति योजनाबद्ध तरीके से कुछ दिनों में पहले तलवार लाया था। इसके लाने का कारण नहीं बताया। उसने घर में तलवार छिपा दी थी। बुधवार को घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने इसी तलवार से सुमन को एक के बाद एक 6 जगह से तलवार से वार कर काट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे पति ने सुमन को गर्दन, मुंह, कंधे, हाथ, चेहरे सहित कलाई की तरफ से काटा। हत्या करने के बाद आरोपी पति उसकी बेटी व बेटा को उठा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी पति रोहतास, सास केला, देवर प्रदीप सहित मामा महाबीर निवासी नौल्था, फौजन, भांजी मानसी, भांजा विशाल, ननंद संतोष, मुकेश, रोहतास की मामी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, हत्या की धारा 302, वारदात की साजिश रचने 120बी, 34, 54 व 59 में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
- विकास कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।