फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police, fire

हवाई फायर करते हुए एसपीओ की वीडियो वायरल करने पर डेंटिस्ट को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
crime, police, fire
बलजीत नगर नाका चौकी में तैनात एसपीओ सतीश ने वीडियो वायरल करने के आरोप में न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी डेंटिस्ट को जान से मारने की धमकी दी है। एसपीओ ने कहा कि तूने मेरी वीडियो वायरल की। अब मैं तेरे टुकड़े करके यमुना में डाल दूंगा। बता दें कि एक सप्ताह पहले एसपीओ की महिला के हाथ में बंदूक देकर फायर करने की वीडियो वायरल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद एसपीओ को बर्खास्त कर दिया था। तैश में आकर एसपीओ ने डेंटिस्ट को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गौरव मल्होत्रा निवासी सुभाष चंद निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि उसके पास 25 सितंबर की रात को बलजीत नगर नाका चौकी में रह चुके एसपीओ सतीश गुज्जर निवासी गांव तितरवाड़ा, जिला शामली का फोन आया। उसने बातचीत शुरू की तो सतीश ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने उसे गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। उसने धमकी देने का कारण पूछा तो सतीश ने कहा कि तूने वीडियो वायरल की है, इसलिए में तेरे टुकडे-टुकड़े कर के यमुना में फेेंकूंगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने 10 से 12 बार कॉल की और कहा कि वह उसे झूठे केस में फंसवा देगा।
विज्ञापन

एसपीओ उसकी पत्नी को मुंह बोली बहन बनाकर साथ रख रहा ह
डेंटिस्ट गौरव ने बताया कि उसकी सात साल पहले निहारिका नामक लड़की के साथ शादी हुई थी। सात साल में उसने निहारिका को कई लड़कों के साथ अफेयर में पकड़ा। जिसके बाद उसने निहारिका को तलाक दे दिया। गौरव का कहना है कि निहारिका को बर्खास्त एसपीओ अपने पास तितरवाड़ा, कैराना, शामली में मुंहबोली बहन बनाकर रखा है। 23 सितंबर को जो वीडियो वायरल हुई थी और उसने में जो महिला दिख रही है। जिसके हाथ में एसपीओ बंदूक पकड़ा रहा है वह निहारिका ही है और पास खड़ी मासूम बच्ची उसकी बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त होने के बाद भी ऑन ड्यूटी में चौकी आने का आरोप
गौरव ने आरोप लगाया कि डीएसपी ने अपनी जांच में सतीश को एसपीओ के पद से बर्खास्त कर दिया है। सतीश ने 25 सितंबर को धमकी दी थी, उसकी रिकार्डिंग उसने चौकी में दी और एसपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। आरोप है कि वीरवार को भी एसपीओ को बलजीत नगर नाका चौकी में बुलाया गया था और वह पुलिस की वर्दी में चौकी पहुंचा था।

वर्जन
उनके पास रिकार्डिंग आ गई है, जिसमें सतीश गौरव के साथ गाली गलौच कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। गौरव की शिकायत पर सतीश के खिलाफ केस दर्ज लिया है, धरपकड़ के प्रयास तेज है, जल्द ही सतीश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेश, बलजीत नगर नाका, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed