फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

जुआ खेलते पांच युवक गिरफ्तार, दाव पर लगी 7240 रुपये की नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस ने जुआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। अभियान के दौरान वीरवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थान पर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से दाव पर लगी 7240 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

थाना तहसील कैंप पुलिस ने हरिसिंह कालोनी से जूआ खेल रहे सतीश और सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 4640 रुपये की नकदी बरामद की। थाना माडल टाउन पुलिस की एक टीम ने जाटल रोड फलाई ओवर पुल के नीचे से जुआ खेल रहे आरोपी सतीश निवासी हरिसिंह कॉलोनी, राजेंद्र निवासी कश्यप कॉलोनी और नजरूल को गिरफ्तार कर मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 2600 रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed