{"_id":"69483fff07e3800034bb84ea4297f184","slug":"crime-panipat-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय यमुना में डूबे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय यमुना में डूबे दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी पुल से नदी में नहाने पहुंचे कई युवकों में से तीन युवक गहरे पानी में बह गए। बहे एक युवक को तो साथियों ने बचा लिया, लेकिन दो युवकों का पता नहीं लगा।
डूबे युवकों की तलाश में प्रशासन ने प्राइवेट गोताखोर भी लगाए। लेकिन फिर भी दोनों डूबे युवकों को कोई पता नहीं लगा।
घटना का पता लगने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को ढूंढने के प्रयास किए। प्रशासन ने इंजन वाली वोट भी मंगाई।
लेकिन वोट मशीन में खराबी के कारण मशीन बार-बार बंद हो रही थी। इससे गुस्साए लोगों ने युवकों के परिजनों के साथ यमुना पुल सनौली चौकी के पास मेन हरिद्वार रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों को डीएसपी देशराज ने समझाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोड जाम खुलवाया।
पानीपत स्थित आजाद नगर में वर्ल्ड फिटनेस सेंटर पर जिम करने वाले करीब 13 युवक रविवार को यमुना नदी पर सुबह साढे़ छह बजे मोटरसाइकिलों पर सवार होकर यमुना में स्नान करने पहुंचे। सभी युवक नदी के पुल के साथ नदी में स्नान करने लगे।
विज्ञापन
तभी गहरे पानी में राज नगर निवासी 23 साल का मुकेश और आजाद नगर निवासी 22 साल का विनोद और राजेश नदी के गहरे पानी में बहने लगे। राजेश तो बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर नदी के किनारे पहुंच गया। मगर पानी ज्यादा गहरा होने के कारण मुकेश और विनोद बह गए। दोनों को डूबता देखकर वहीं स्नान कर रहे अन्य युवकों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर यमुना पुल पर यूपी के गांव मवी की प्राइवेट गोताखोर राधेश्याम अन्य तीन-चार गोताखोरों ने युवकों की तलाश में नदी में छलांग लगा दी। डूबे युवकों की सूचना अन्य युवकों ने उनके परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डूबे युवकों के परिजन और सनौली चौकी, थाना सदर एसएचओ नरेंद्र, नायब तहसीलदार गुरुदेव सिंह और डीएसपी देशराज पानीपत भी पहुंचे।
एक घंटे तक इंजन वोट मशीन से और प्राइवेट गोताखोरों से डूबे युवकों की कोई भी तलाश नहीं लगा पाने से नाराज डूबे युवकों के परिजन और उनके साथ आए लोगों ने प्रशासन पर मामले में ढील बरतने और पुरानी कंडम इंजन वोट मशीनें लाने का आरोप लगाते हुए मेन हरिद्वार रोड पर बैठ गए।
रोड जाम कर बैठे लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाया। इससे पुल के दोनों ओर करीब छह किलोमीटर दूरी तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान थाना सदर एसएचओ नरेंद्र, डीएसपी देशराज ने जाम लगाने वाले को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
युवक सुबह जिम में जाते थे
यमुना नदी में डूबे युवक मुकेश ने बीए की पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरियों के लिए फार्म भर रखे थे। इसलिए वे जिम में अभ्यास करता था। उसके पिता रामचंद्र की मौत चार वर्ष पहले हो गई थी। घर पर वह अपनी माता और छोटे भाई राहुल के साथ रहता था। माता मजदूरी कर बच्चों को पढ़ा रही थी। घर का सहारा बनने से पहले से हादसा हो गया। इसके अलावा आजाद नगर निवासी विनोद, मुकेश के साथ ही जिम करता था उसने जेबीटी की थी वह टीचर बनना चाहता था। यमुना नदी में डूबे दोनों युवक मुकेश और विनोद 13 अन्य साथी आशीष, सोनू, राजेश, नरेंद्र, राजू, अमित, अवनीश सुमित और विकास सभी पानीपत आजाद नगर में जिम में अभ्यास करते थे।
वर्जन
गोताखोरों को बुलाकर डूबे दोनों युवकों को ढूंढने का काम शुरू कराया । यमुना में जगह-जगह गोताखोरों ने युवकों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। युवकों का शाम तक पता नहीं लग पाया।
देशराज, डीएसपी