फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime/panipat

15 किलो सोना उड़ाने का आरोपी काबू

Thu, 25 Jun 2015 12:40 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्ूयरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग पुलिस ने मॉडल टाउन स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के पौने तीन करोड़ की कीमत के 15 किलोग्राम सोने की धोखाधड़ी के मामले को 48 घंटे में ही पटाक्षेप कर दिया है और पुलिस ने ब्ल्यू डॉट कोरियर कंपनी के एरिया सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से सोने के सात डिब्बो में से तीन को बरामद कर लिया है और आरोपी को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बाकी आरोपियों को भी जल्द ही काबू करने का दावा किया है।
विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम व थाना चांदनी बाग प्रभारी रामकुमार ने बुधवार को पौने तीन करोड़ के सोने के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस को गोहाना रोड स्थित ब्ल्यू डॉट कोरियर कंपनी के ब्रांच हेड संदीप की शिकायत मिली थी। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के 15 किलोग्राम सोने की धोखाधड़ी करने की बात कही थी और अपने ही कर्मियों पर शक जाहिर किया था।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया और सेक्टर-11/12 चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और उनकी टीम उसी वक्त मामले को सुलझाने में लग गई। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर 11/12 के क्षेत्र से राकेश निवासी गांव सरगथल सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी से सोने के सात में से तीन डिब्बों को मौके से ही बरामद करने मेें सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उक्त सोना बेचने के प्रयास में था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसका रिमांड मांगा। कोर्ट ने आरोपी राकेश का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी कर्मियों को थी सोने की जानकारी
चांदनी बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्ल्यू डॉट कोरियर कंपनी का कार्यालय है। यहां से कोरियर सेवा दी जाती है। 17 जून को मॉडल टाउन स्थित तनिष्क ज्वेलर्स का 15 किलोग्राम दिल्ली और गुड़गांव जाना था। 15 किलोग्राम सोने को सात अलग-अलग डिब्बों में पैक किया गया था। उस वक्त एरिया सुपरवाइजर राकेश निवासी सरगथल जिला सोनीपत और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। राकेश और अन्य कर्मचारियों को इन डिब्बों में सोना होने की जानकारी थी। उन्होंने नौ डिब्बों की पैकिंग बनाई। इनमें से आठ डिब्बे कोरियर के गुड़गांव और दिल्ली पहुंच गए। इनमें से सोने की पैकिंग वाला एक डिब्बा अपने पास ही रख लिया। यह डिब्बा गुड़गांव और दिल्ली नहीं पहुंच सका। ब्ल्यू डॉट कोरियर कंपनी के ब्रांच हेड संदीप कुमार को अपने ही कर्मियों पर शक हो गया। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ग्यारह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये है आरोपी
पुलिस ने संदीप राणा निवासी आरकेपुरम दिल्ली, सुनील निवासी अतौलापुर पानीपत, राकेश निवासी सरगथल सोनीपत, सोनू निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत, राजकुमार निवासी गांव उझा पानीपत, संजय अरोड़ा निवासी रेलवे रोड पानीपत, रमनजीत सिंह, बसंत, महेश, धर्मबीर और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी राकेश निवासी सरगथल को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दस आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

रातोंरात अमीर बनने का था सपना
राकेश कोरियर कंपनी में पिछले दस सालों से कार्यरत था और तीन साल पहले पानीपत में आया था। उसका सपना अमीर बनकर हर जरूरत को पूरा करने का था। वह काम के बल पर ऐसा नहीं कर सका तो उसने शार्ट कट अपना लिया। उसने रातोंरात अमीर बनने के लिए ज्वेलर के सोने पर हाथ साफ करने का फैसला लिया। वह 15 किलोग्राम सोने में से काफी बेचने की भी तैयारी में था।


चांदनी बाग थाना पुलिस ने पौने तीन करोड़ की कीमत के 15 किलोग्राम सोने की धोखाधड़ी में एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से सोने के तीन पैकेट बरामद कर लिए हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ कर रही है और उनको भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
आत्माराम, डीएसपी ट्रैफिक, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed