फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Credit number system will help students

Panipat News: क्रेडिट नंबर सिस्टम से विद्यार्थियों की होगी बल्ले-बल्ले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Credit number system will help students
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए प्रयासरत है और समय-समय पर नई योजनाएं लागू करता है। इसी कड़ी में अब सीबीएसई चालू शैक्षणिक वर्ष से कक्षा छठी, नौंवीं और 11वीं के लिए नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीएफ) पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। सीबीएसई ने संबंधित स्कूलो कों योजना में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया है।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई 2024-25 शैक्षणिक सत्र से कक्षा छठी, नौवीं और 11वीं के लिए नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क शुरू करेगा। इसके लिए बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के तहत पिछले साल स्कूल, उच्चतर और व्यावसायिक शिक्षा के निर्बाध एकीकरण को सुनिश्चित करने और छात्रों को पूर्व से अपने क्रेडिट जमा करने की अनुमति देने के लिए प्राथमिक से पीएचडी स्तर तक नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क शुरू किया था। इसके बाद सीबीएसई ने भी इसे लागू करने के लिए अपना मसौदा दिशानिर्देश तैयार किया है।
विज्ञापन




सीबीएसई ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को लिखे एक पत्र में कहा है कि सीबीएसई ने मसौदा एनसीएफ कार्यान्वयन दिशानिर्देशों को तैयार कर जारी किया। उन पर कई कार्यशालाओं में चर्चा की और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त की। पत्र में कहा गया कि इनकी प्रभावशीलता का परीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए इन दिशा-निर्देशों का प्रायोगिक कार्यान्वयन किया जाना है। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में सत्र 2024-2025 के लिए छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में इसे लागू करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


विद्यार्थियों को होगा फायदा

छात्र कक्षा में पठन-पाठन, प्रयोगशाला कार्य, परियोजनाओं, खेल, प्रदर्शन कला, राष्ट्रीय कैडेट कोर, सामाजिक कार्य, व्यावसायिक शिक्षा और अनुभवात्मक शिक्षा से क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं। इसमें प्रासंगिक अनुभव और अर्जित पेशेवर स्तर शामिल हैं। सीबीएसई ने कहा कि अर्जित क्रेडिट को छात्र के एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में जमा किया जाएगा। सीबीएसई क्रेडिट फ्रेमवर्क के लाभ का मतलब है कि सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, एक्सट्रा क्लास सहित अन्य गतिविधि के भी नंबर मिलेंगे। विद्यार्थी की हर गतिविधि का उन्हें क्रेडिट दिया जाएगा।




वर्जन-
सीबीएसई ने कक्षा छठी, नौवीं, 11वीं के लिए नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनाई है। विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। विद्यार्थी की हर गतिविधि का उन्हें क्रेडिट दिया जाएगा। सीबीएसई ने संबंधित स्कूलों को योजना में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया है।
- डॉ. विनीता कुमार तोमर, प्रधानाचार्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed