फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousins ??going on a date were crushed by a trolley, three cars also collided

तारीख पर जा रहे चचेरे भाइयों को ट्राले से कुचला, तीन कारें भी भिड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cousins ??going on a date were crushed by a trolley, three cars also collided
पानीपत। मौके पर घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कारें व पुलिसकर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। जीटी रोड पर गांव पसीना मोड़ के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि चचेरे भाइयों के शरीर के हिस्से 10 मीटर तक बिखर गए। ट्राला चालक शवों को कुचलने के बाद 50 मीटर दूर गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। ट्राले के पीछे चल रही तीन कार भी अनियंत्रित होकर टकरा गई। एक कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई। तीनों कारों में सवार आठ लोग भी घायल हो हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। गांव मच्छरौली निवासी जयभगवान (52) और दयानंद (60) चचेरे भाई थे। जयभगवान कपड़े की फेरी लगाता था और दयानंद खेतों में काम करता था। शुक्रवार की सुबह 10 बजे जयभगवान बाइक लेकर दयानंद के घर गया था। दोनों वहां से पानीपत के लिए निकले थे। पानीपत कोर्ट में उनकी एक केस में तारीख थी, जिसमें दोनों को पेश होना था। बाइक जयभगवान चला रहे थे। जैसे ही दोनों पसीना मोड़ से जीटी रोड पर चढ़े पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मारी। दोनों सड़क पर गिर गए। फिर ट्राला दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया और 50 मीटर दूर जाकर रुका। दोनों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। इनको पहचाना जाना मुश्किल था। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इनकी जेब से मिले आधार कार्ड से इनकी शनाख्त की। जेब में मिला मोबाइल भी टूट गया था।
विज्ञापन

शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया था। परिजनों के बयानों के आधार पर ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ट्राला कब्जे में ले लिया है। - अंकित कुमार, एसएचओ सेक्टर 29 थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed