फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   court, punishment, murder

दोस्त के सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले कांस्टेबल समेत दो को उम्रकैद

Thu, 01 Aug 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
court, punishment, murder
पार्टी के दौरान शराब के नशे में दोस्त के सिर पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने कांस्टेबल और एक अन्य युवक दोषी करार दिया है। इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने इन्हें छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। ये फैसला बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया।
विज्ञापन

सनौली के झंबा गांव निवासी जय भगवान अपने परिवार समेत करीब 23 सालों से गंगाराम कालोनी में रह रहे हैं। उनका इकलौता 21 वर्षीय बेटा रोहित ईदगाह कालोनी में रोहित कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान चलाता था। उसकी ईदगाह कालोनी निवासी दीपक और सिटी थाने के तत्कालीन पुलिस कांस्टेबल सुनील से दोस्ती थी। 13 जनवरी 2016 को तीनों सुनील की बुलेट पर घूम रहे थे। पार्टी में शराब पी और इसी दौरान उनकी कहासुनी हो गई। इतने में दीपक ने रोहित के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को काबड़ी रोड पर कालू पीर के पास पटककर भाग गए थे। आरोपी कांस्टेबल सुनील धानक सोनीपत के गोहाना के देवपुरी कालोनी का रहने वाला है। हत्या के बाद से दोनों जेल में बंद थे। पिता जय भगवान ने बताया था कि 13 जनवरी 2016 की रात 10:20 बजे ने रोहित ने फोन कर बताया कि उसे करनाल जाना है। रात भर बेटा नहीं आया। मॉडल टाउन थाने में मोबाइल पर शव का फोटो देख पिता ने बेटे को पहचाना था। जब पिता से पुलिस रोहित के दोस्तों का नाम पता पूछ रही थी, तभी उनके जानकार पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि रोहित को सुनील और दीपक के साथ देखा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed