फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will repair transformers and dilapidated wires

Panipat News: ट्रांसफार्मरों और जर्जर तारों की कराएगा मरम्मत निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Corporation will repair transformers and dilapidated wires
पानीपत। गर्मी में लोगों को अघोषित बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम ने इसको देखते हुए ट्रांसफार्मर व जर्जर तारों को मरम्मत करने का फैसला लिया है। निगम का दावा है कि गर्मी से पहले इन सबको दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रांसफार्मरों व तारों के चलते किसी प्रकार का अघोषित कट नहीं लग पाएगा। सब डिवीजन स्तर पर एसडीओ की देखरेख में टीमें काम करेंगी। इसको लेकर एसई ने सभी एक्सईएन और एसडीओ को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गर्मी का सीजन लंबा चलने के कारण गर्मी में बिजली केबल में फॉल्ट हो जाते हैं। जिससे ठीक करने में कई कई घंटे लगते हैं। लोग बिजली न आने पर पावर हाउस तक का घेराव कर लेते हैं। बिजली निगम ने इन सबको देखते हुए खराब ट्रांसफार्मरों और जर्जर तारों को चिह्नित किया है। पहले चरण में बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। दूसरे चरण में ट्रांसफार्मरों की कैपेसिटी बढ़ाने के साथ इनका ऑयल और फ्यूज की जांच की जाएगी। किसी प्रकार की कमी मिलने पर इनको दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के अंदर और गांवों में भी कई स्थानों पर तार ढीली और जर्जर हालत में हैं। जिनसे हादसे होने का भी अंदेशा रहता हैं। वहीं पर बिजली निगम का गर्मी आने से पहले फॉल्ट से बचने के लिए दो महीने तक मरम्मत कार्य चलाया जाएगा। गेहूं के सीजन में खेतों की तारों से चिंगारी निकलने से आग लगने के मामले हर बार सामने आते हैं। जिले में अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में फसल कटाई का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
मरम्मत के लिए टीम गठित
बिजली निगम अधीक्षक अभियंता डीएस छिक्कारा ने बताया कि गर्मियों में फॉल्ट से बचने के लिए सभी ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ लाइनों को ठीक किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की जाएंगी। सभी एक्सईएन और एसडीओ को इसके आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed