फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation again strict, eight challans deducted at night

निगम फिर से हुआ सख्त, रात को काटे आठ चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Corporation again strict, eight challans deducted at night
पानीपत। चालान करते हुए निगम कर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर के बाजारों से अतिक्रमण दूर करने के अभियान में फेस साबित हो चुके नगर निगम ने एक बार फिर से बाजारों में चालान की हुंकार भरी है। शनिवार रात को पहुंची निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने कई बाजारों में आठचालान किए हैं। इनमें 500 से लेकर 1000 तक जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

एक तरफ कुछ दुकानदारों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण है, निगम को चालान करने चाहिए, लेकिन निगम की चालान कार्रवाई धीमी है। इससे वे परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ के दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के बाद बड़ी मुश्किल से रोजी रोटी निकालने के लिए दीवाली का त्योहार आया था। इसे भी निगम कार्रवाई कर बंद करवा रहा है। इससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

हालांकि बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश तक पर अभी तक रोक नहीं लग सकी है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए तैनात किए गए होमगार्ड जवान भी बाजारों में नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में दो पहिया वाहनों की भी भरमार है। इसके अलावा जिन बाजारों के रास्तों को वन वे किया जाना था उनको वन वे भी नहीं किया गया है। जिससे भीड़ बढती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बाजारों में रहे जाम जैसे हालात
इंसार बाजार से लेकर सलारगंज गेट, चौड़ा बाजार, पचरंगा बाजार, सर्राफ बाजार, पालिका बाजार में दिन भर जाम जैसे हालात दिखाई दिए। बाजारों में दो पहिया वाहनों और रेहड़ी फड़ी वालों की भरमार दिखाई दी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण कर सामान को सजा रखा था। बाजारों के बीच में ही दो पहिया वाहनों की पार्किंग बनी रही। इसके अलावा अमर भवन चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। इससे आने जाने वाले रहागीरों को काफी परेशानी हुुई।
अब रेहड़ी बाजार बन गया
बाजार में अब दुकानदार तो ज्यादा अतिक्रमण नहीं कर रहे लेकिन अब रेहड़ी और फड़ी वालों के अतिक्रमण से शहर के दुकानदार परेशान हैं। निगम व प्रशासन को सख्ताई बरतनी आवश्यक है। इसके बिना अभियान संभव नहीं है।
अशोक सलूजा, महासिचव, संयुक्त व्यापार मंडल समिति।
जाम जैसे बन रहे हालात
शहर के बाजारों में अतिक्रमण तो हट नहीं पाया था अब जाम जैसे हालात बनने लगे हैं। शहर के कई बाजारों के हालात आज भी खस्ता हैं। इस पर निगम व प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
गौरव लीखा प्रधान इंसार बाजार।
तीन पहिया चार पहिया वाहनों की नो एंट्री हो
बाजारों में तीन व चार पहिया वाहनों की वजह से जाम जैसे हालात बनते हैं। इनकी एंट्री पर बैन लगाना चाहिए। हालांकि अब त्योहारी सीजन दुकानदारों को कुछ राहत दे सकता है। इसलिए निगम को दुकानदारों को परेशान नहीं करना चाहिए।

सुरेश बवेजा, प्रधान चौड़ा बाजार।
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी
शहर के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी है। निगम ने शनिवार को भी चालान किए हैं। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे बचने के लिए दुकानदारों को जागरूक होना पड़ेगा।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed