{"_id":"617da0c11e67b170ec298947","slug":"corporation-again-strict-eight-challans-deducted-at-night-panipat-news-knl882352121","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम फिर से हुआ सख्त, रात को काटे आठ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम फिर से हुआ सख्त, रात को काटे आठ चालान
विज्ञापन
पानीपत। चालान करते हुए निगम कर्मी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर के बाजारों से अतिक्रमण दूर करने के अभियान में फेस साबित हो चुके नगर निगम ने एक बार फिर से बाजारों में चालान की हुंकार भरी है। शनिवार रात को पहुंची निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने कई बाजारों में आठचालान किए हैं। इनमें 500 से लेकर 1000 तक जुर्माना किया गया।
एक तरफ कुछ दुकानदारों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण है, निगम को चालान करने चाहिए, लेकिन निगम की चालान कार्रवाई धीमी है। इससे वे परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ के दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के बाद बड़ी मुश्किल से रोजी रोटी निकालने के लिए दीवाली का त्योहार आया था। इसे भी निगम कार्रवाई कर बंद करवा रहा है। इससे वे परेशान हैं।
हालांकि बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश तक पर अभी तक रोक नहीं लग सकी है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए तैनात किए गए होमगार्ड जवान भी बाजारों में नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में दो पहिया वाहनों की भी भरमार है। इसके अलावा जिन बाजारों के रास्तों को वन वे किया जाना था उनको वन वे भी नहीं किया गया है। जिससे भीड़ बढती ही जा रही है।
विज्ञापन
कई बाजारों में रहे जाम जैसे हालात
इंसार बाजार से लेकर सलारगंज गेट, चौड़ा बाजार, पचरंगा बाजार, सर्राफ बाजार, पालिका बाजार में दिन भर जाम जैसे हालात दिखाई दिए। बाजारों में दो पहिया वाहनों और रेहड़ी फड़ी वालों की भरमार दिखाई दी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण कर सामान को सजा रखा था। बाजारों के बीच में ही दो पहिया वाहनों की पार्किंग बनी रही। इसके अलावा अमर भवन चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। इससे आने जाने वाले रहागीरों को काफी परेशानी हुुई।
अब रेहड़ी बाजार बन गया
बाजार में अब दुकानदार तो ज्यादा अतिक्रमण नहीं कर रहे लेकिन अब रेहड़ी और फड़ी वालों के अतिक्रमण से शहर के दुकानदार परेशान हैं। निगम व प्रशासन को सख्ताई बरतनी आवश्यक है। इसके बिना अभियान संभव नहीं है।
अशोक सलूजा, महासिचव, संयुक्त व्यापार मंडल समिति।
जाम जैसे बन रहे हालात
शहर के बाजारों में अतिक्रमण तो हट नहीं पाया था अब जाम जैसे हालात बनने लगे हैं। शहर के कई बाजारों के हालात आज भी खस्ता हैं। इस पर निगम व प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
गौरव लीखा प्रधान इंसार बाजार।
तीन पहिया चार पहिया वाहनों की नो एंट्री हो
बाजारों में तीन व चार पहिया वाहनों की वजह से जाम जैसे हालात बनते हैं। इनकी एंट्री पर बैन लगाना चाहिए। हालांकि अब त्योहारी सीजन दुकानदारों को कुछ राहत दे सकता है। इसलिए निगम को दुकानदारों को परेशान नहीं करना चाहिए।
सुरेश बवेजा, प्रधान चौड़ा बाजार।
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी
शहर के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी है। निगम ने शनिवार को भी चालान किए हैं। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे बचने के लिए दुकानदारों को जागरूक होना पड़ेगा।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।