{"_id":"61a53419048676419a31e049","slug":"corona-s-new-variant-is-dangerous-so-it-is-necessary-to-get-vaccinated-panipat-news-knl91191772","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का नया वेरिएंट है खतरनाक, इसलिए टीका लगवाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का नया वेरिएंट है खतरनाक, इसलिए टीका लगवाना जरूरी
विज्ञापन
पानीपत। बैठक लेते हुए उपायुक्त सुशील सारवान।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए वार्डों से लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, औद्योगिक संगठन, ऑटो एसोसिएशन सभी को जागरूक किया जाएगा। कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए टीकाकरण में और तेजी लाई जाएगी। प्रतिदिन लगाई जा रही डोज को सात से बढ़ाकर 10 हजार किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड वार नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे और पार्षदों की टीम टीकाकरण पर अपनी रिपोर्ट देगी।
जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी को टीका लगाया जाना बेहद जरूरी है। नया वेरिएंट ओमीक्रोन खतरनाक बताया जा रहा है इसलिए सभी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में अभी भी कुछ ऐसे लाभार्थी हैं, जिनका दूसरा टीके का समय आ गया है, लेकिन उन्होंने लगवाया नहीं है। वे जल्द ही दूसरी डोज लगवाएं।
इस मौके पर मेयर अवनीत कौर ने कहा कि सभी पार्षदों से टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा करवाने की अपील की जाएगी। पार्षदों के माध्यम से मोहल्लों की टीम तैयार की जाएगी, जो उस मोहल्ले में टीकाकरण की रिपोर्ट देगा। इससे सौ फीसद टीकाकरण में मदद मिलेगी। वार्ड वार नगर निगम की ओर से भी नोडल अधिकारी लगाए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीटीएम रविंद्र मलिक, उप महापौर रविंद्र फुले, पार्षद रविंद्र भाटिया, विजय जैन, रविंद्र नागपाल, सुशील भराड़ा, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण, उप सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग व डॉ. नवीन सुनेजा, जिला कोविड वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी, समाजसेवी सुरेश गुंबर, गौरव लीखा, मुनीष अंसारी, चमन गुलाटी, देवेंद्र नागपाल उपस्थित रहे।