फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corona positivity rate reached 4.5 percent, situation serious, department preparing for rescue

तीसरी लहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी न हो, विभाग ने मंगवाए 491 टीके, अजित्रोमाइसीन की एक हजार टेबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Corona positivity rate reached 4.5 percent, situation serious, department preparing for rescue
पानीपत। कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए पीएमओ डॉ संजीव ग्रोवर व डिप्टी एमएस डॉ ? - फोटो : Panipat
फोटो- 2
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.5 प्रतिशत पहुंचा, हालात गंभीर, बचाव की तैयारी में जुटा विभाग
विभाग ने रेमडेसिविर के 491 इंजेक्शन मंगाए, 30 ऑक्सीजन बेड तैयार किए
बच्चों के लिए बनेगा आठ बेड का आईसीयू
पिछले सात दिन में जिले में मिल चुके हैं 195 कोरोना संक्रमित
31335 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पानीपत जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हालात गंभीर होते जा रहे हैं। जिले में पिछले सात दिनों में कोरोना कोरोना के 195 मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 31335 हो गई है। इस परिदृश्य के बीच स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत 30 ऑक्सीजन बेड तैयार किए गए हैं। बच्चों के लिए आठ बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। विभाग ने मुख्यालय से 491 रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए हैं, ताकि दूसरी लहर की तरह इस बार रेमडेसिविर इंजेक्शन के अभाव में मरीजों को जान न गंवानी पड़े। इसके अलावा अजित्रोमाइसीन की दो सौ एमजी की टेबलेट के लिए भी शासन को मांग भेजी गई है।
पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने बताया कि अधिकारियों को बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस आईसीयू वार्ड में आठ वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए 30 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा व डॉ. वीरेंद्र ढांडा के साथ इस संबंध में बैठक भी की। इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि जब भी कोई बाल रोगी आता है तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञों को कॉल करके बुलाया जाए।
विज्ञापन

कोविड मरीजों को दी जाने वाली अजित्रोमाइसीन की एक हजार टेबलेट विभाग को मिली है। ये टेबलेट 500 एमजी की हैं। 200 एमजी की टेबलेट के लिए शासन को मांग भेजी जा चुकी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास पांच हजार पीपीई किट हैं। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी को आइसोलेशन व आईसीयू वार्ड के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वायरस बॉडी को नहीं कर रहा प्रभावित
विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस बॉडी को प्रभावित नहीं कर पा रहा है। कोरोना रोधी टीकाकरण से शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है। इसलिए वायरस फेफड़ों को प्रभावित नहीं कर पा रहा है। जिले में कोविड के 144 सक्रिय रोगी है। इनमें से एक भी मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है। सभी मरीज होम आइसोलेट में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अब तक तैयारी
जिले के अस्पतालों में 302 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। 18 बाइपेप हैं, जिले भर के अस्पतालों में कुल 1692 बेड हैं। 533 ऑक्सीजन बेड, 203 आईसीयू बेड, 80 वेंटिलेटर है। सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 98 बेड, 16 आईसीयू बेड, 152 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बच्चों के लिए आठ आईसीयू बेड और 30 ऑक्सीजन बेड हैं।
विभाग ने अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है, बेहतर प्लानिंग पर कर रहे हैं काम
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि हमने अपनी प्लानिंग पुख्ता कर ली है। आईएमए के साथ मीटिंग हो चुकी है। सभी जगहों पर ऑक्सीजन बेड तैयार कर लिए हैं। डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए लोगों से अपील है कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें।

65 कोरोना संक्रमित मिले, 11 लोग ठीक हुए
पानीपत। पानीपत में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के नए 65 केस दर्ज किए गए। यहां पिछले एक सप्ताह में जिले में कोरोना के 195 केस मिल चुके हैं। ये सभी होम आइसोलेट हैं। शुक्रवार को 11 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में 198 मरीज सक्रिय हैं। विभाग के अनुसार शुक्रवार को संक्रमित मिले 65 लोगों के संपर्क में आए 165 लोगों की कोरोना जांच होगी। तीसरी लहर में मॉडल टाउन से 30 और रिफाइनरी टाउनशिप के 12 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सेक्टर 11-12 के भी 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर में अब तक नौ बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 31335 केस हो चुके हैं। इनमें से 30495 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में ओमिक्रॉन के चार केस दर्ज हुए हैं।
ऐसे बढ़ा कोरोना रोगियों का ग्राफ-
-एक जनवरी- 9 केस मिले।
- दो जनवरी- 10 केस मिले।
-तीन जनवरी- 11 केस मिले।
- चार जनवरी- 15 केस मिले।
- पांच जनवरी- 20 केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed