फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corona killed 12 people, 52 people lost battle in five days

कोरोना से 12 और लोगों की मौत, पांच दिन 52 लोग हारे कोरोना से जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Corona killed 12 people, 52 people lost battle in five days
रविवार को 12 और लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। पिछले 5 दिन में कोरोना से 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 90 प्रतिशत रोगियों की उम्र 55 से 70 साल के बीच है। डॉक्टरों के अनुसार फेफड़े में संक्रमण के कारण इनकी जान गई है। जन सेवा दल ने कोविड गाइडलाइल के अनुसार 14 शवों का शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया है। जिले में अब तक कोरोना से 381 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जन सेवा दल के अनुसार ये आंकड़ा 520 से अधिक है। दूसरी ओर रविवार को कोरोना के नए 357 केस मिले हैं। इन सबको होम आइसोलेट कर दिया गया है। 241 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में पॉजिटिविटी रेट 21 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को 2209 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रविवार को जिले में 2209 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 2068 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 45 से ज्यादा आयु वाले 131 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि 10 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। अब तक जिले में 1 लाख 39 हजार लोग कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि 29200 हजार का कोर्स पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
कुल केस- 29051
अब तक ठीक हुए- 22792
कोरोना से मौत-381
कोरोना के एक्टिव केस- 5519
लोगों ने कराई जांच- 276179
रविवार को नए मिले केस- 357
रविवार को कोरोना से ठीक हुए लोग- 241
रविवार को कोरोना से मौत- 12
इनकी हुई संक्रमण से मौत
सेक्टर 18 के 63 वर्षीय नारायण प्रसाद, गांव अदियाना के 67 वर्षीय इंद्र सिंह, शहर के 52 साल के शिव नारायण, शहर की 58 साल की आशा मितल, -शिव नगर के 29 साल के गौरव शर्मा क,शिव नगर की 85 साल की फूलपति, पसीना खुद की 70 साल की रोशनी देवी, राजीव कॉलोनी के 60 साल के सुबेदार यादव, चंदौली के 60 साल के जयभगवान, सेक्टर 25 की 56 साल की निर्मला देवी, गांव झट्टीपुर की 53 साल की अनीता, शहर के 50 साल के कृष्णपाल की रविवार को कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर जांच जरूर कराएं, जागरूक रहें : डॉ. कादियान
कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, ये चिंताजनक है। लोगों से अपील है कि वे स्थिति को समझें और गंभीरता से लें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। सरकार अपनी ओर से बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास कर रही है। अगर कोरोना के कोई लक्षण हैं तो जांच जरूर कराएं और जागरूक रहें।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सीएमओ, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed