फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress will start the vote thief gaddi chhod campaign from Ambala.

Panipat News: कांग्रेस अंबाला से शुरू करेगी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Congress will start the vote thief gaddi chhod campaign from Ambala.
अंबाला सिटी। लोकतंत्र की मूल भावना और मतदाता के सम्मान की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत अपने जिलास्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मंगलवार कोशहर के एपी रेजीडेंसी में कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 13 नवंबर को मानव चौक पर होने वाले जनसभा कार्यक्रम की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

विधायक निर्मल सिंह ने बताया कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत अंबाला शहर के मानव चौक से 13 नवंबर सुबह 10 बजे इस आंदोलन का आगाज किया जाएगा। यहां आयोजित विशाल जनसभा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे। दोनों नेता प्रदेश की जनता के सामने मौजूदा सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अकर्मण्यता पर विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे। जनसभा के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपेगा। बैठक की अध्यक्षता सांसद वरुण मुलाना व शहर के विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने की। इस बैठक में जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल डिंपी, परमिंदर सिंह, दुष्यंत चौहान आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed