फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Compost pit inspection order

कंपोस्ट पिट की जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Compost pit inspection order
पानीपत। नगर निगम ने सेक्टर 12 स्थित ग्रीन पार्क में कच्ची ईंटों से जैविक खाद बनाने के लिए बनाए जा रहे कंपोस्ट पिट की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, कंपोस्ट पिट की मौके पर जाकर जांच की जाएगी। अगर ये पिट कच्ची ईंटों से बना मिला तो इसे तुड़वा कर दोबारा बनवाया जाएगा। इसके बाद भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने ये भी कहा कि संबंधित एजेंसी और ठेकेदार के पिछले विकास कार्यों का रिकार्ड भी देखा जाएगा। अगर कोई गोलमाल मिलता है तो सख्त कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर 12 के ग्रीन पार्क में जैविक खाद बनाने के लिए निगम की ओर से कंपोस्ट पिट बनाए जा रहे थे। ऐसा ही एक कंपोस्ट पिट जिसे कच्ची ईंटों से तैयार किया जा रहा था पर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई। इसके बाद निगम अधिकारियों को शिकायत भी दी गई। शिकायत पर निगम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश भी दिए हैं। नगर निगम एक्सईएन नवीन सहरावत ने बताया कि कंपोस्ट पिट की जांच की जाएगी। अगर घटिया मैटेरियल मिला तो इसे तुड़वाकर दोबारा बनवाएंगे। वहीं, एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed