फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaint of corruption in community center construction

वार्ड-3 की प्रीत विहार कॉलोनी के कम्यूनिटी सेंटर निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint of corruption in community center construction
पानीपत। नगर निगम को वार्ड नंबर तीन के अंतर्गत प्रीत विहार कॉलोनी में करीब चार साल पहले बनाए गए कम्युनिटी सेंटर के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। यह शिकायत जिला उपायुक्त कार्यालय से होकर निगम कार्यालय पहुंची है। इस पर संज्ञान लेते हुए निगम अधिकारियों ने इसकी फाइल ऑडिट विभाग से निकलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि ऑडिट विभाग से दस्तावेज आने के बाद ही असल मामले की जानकारी मिल सकेगी। 2018-19 के आसपास नगर निगम ने वार्ड तीन में लाखों रुपये से एक कम्युनिटी सेंटर बनाया था। इसके चार साल बाद इसके निर्माण में अनियमितताएं बरतने की जिला प्रशासन को शिकायत दी गई है। इस शिकायत को नगर निगम को भेजा गया है। अब अधिकारियों को ऑडिट विभाग से फाइल निलवाकर इसकी लागत, निर्माण कार्य, अधिकारियों की संतुति रिपोर्ट चेक करनी होगी, जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी। इस बारे में नगर निगम एमई प्रवेश कौशिक ने बताया कि शिकायत का मामला संज्ञान में है लेकिन इस निर्माण की लागत, गुणवत्ता, काम आदि की जानकारी केवल फाइल देखकर ही बताई जा सकती है। इसके लिए मुख्य लेखा अधिकारी को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed