फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaining about the electricity worker cost the consumer dearly.

Panipat News: बिजली कर्मी की शिकायत देना उपभोक्ता को पड़ा भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Complaining about the electricity worker cost the consumer dearly.
पानीपत। बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत लेकर निगम पहुंचे एक उपभोक्ता की सुनवाई नहीं हो सकी। शिकायत की तो बिजली का बिल काट दिया। इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उसे बदसलूकी मिली। निगम कर्मचारी की शिकायत की तो उसे भारी भरकम बिजली का बिल थमा दिया गया। अब उपभोक्ता पिछले 15 दिन से बिना बिजली के परेशान है। न तो निगम अधिकारियों ने उपभोक्ता का बिल ठीक किया और न ही उसका कनेक्शन चालू किया।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की तो उसकी शिकायत को भी खारिज करवा दिया गया। अब मामला एसई कार्यालय पहुंचा है। जहां से उपभोक्ता को अब बिजली बिल कम करवाने और कनेक्शन चालू करवाने की आस है। शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि वे वार्ड 18 की आठ मरला कॉलोनी में सिटी केबल वाली गली में रहते हैं। उन्होंने दो माह पहले अपनी मां चंद्रो देवी के नाम से एक किलोवाट का बिजली निगम से कनेक्शन लिया था। निगम ने पहला बिल 107 रुपये भेजा। जो उन्होंने भर दिया। इसके बाद दूसरा बिल सीधा 3900 रुपये का भेज दिया। जबकि उनका इतना बिल आना ही नहीं चाहिए। ज्यादा बिल की शिकायत की तो निगम ने उनका कनेक्शन काट दिया। इसकी शिकायत की तो बिजली कर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की। इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की तो बिना कनेक्शन चालू किए ही बिल साढ़े पांच हजार बनवा दिया। सीएम विंडो पर शिकायत की तो शिकायत खारिज कर दी। अब पिछले करीब 15 दिनों से अंधेरे में ही रातें गुजर रही हैं।
विज्ञापन

इस बारे में मॉडल टाउन सब डिवीजन के एसडीओ कुलदीप सिंह पूनिया का कहना है कि बिल सही है। रीडिंग के हिसाब से ही बिल बना है। बिल न भरने की वजह से ही कनेक्शन काटा गया है। वहीं, बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग ने शिकायत पर जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed